गुरुवार, 13 अगस्त 2020 | आज का पंचांग और राशिफल
सुप्रभात 💐
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : नवमी (प्रातः 9:29 तक, उसके उपरांत दशमी तिथि)
नक्षत्र : रोहिणी (रात्रि 03:14 बजे तक, उसके उपरांत मृगाशीरा नक्षत्र)
योग : ध्रुव (प्रातः 8:56 बजे तक तक)
आज का दिशाशूल
दक्षिण दिशा और आग्नेय कोण (दक्षिण पूर्व)
दिशाशूल का निदान
आज के दिन यात्रा करना अत्यंत आवश्यक होने पर दही खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। तुलसी में जल का अर्घ्य दें और आशुतोष भगवान शिव शंकर को जलाभिषेक करके उत्तर की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे रास्ते के संकट टल जाते हैं।
आज का राहुकाल
दोपहर 1:40 बजे से 3:18 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आप को कर्म क्षेत्र में यश प्राप्त होगा। अपने मधुर वक्तव्य या भाषण से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा में सफलता प्राप्त होगी।
वृष राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता आएगी। मां की ममता मिलेगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
आज के दिन मेहनत करने पर भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। समाज में अपयश मिलेगा। सावधान रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा परंतु दोस्तों से ज्यादा आशा न रखें। आज के दिन जरूरत से ज्यादा बोलना नुकसानदायक होगा। अति आवश्यक होने पर ही शुभ मुहूर्त पर यात्रा करें।
कर्क राशि
आज आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने से आय के स्रोत बढ़ेंगे। धन—धान्य प्राप्ति का समय है। शारीरिक सुख और मानसिक शांति मिलेगीं वैवाहिक जीवन आनंददायक और सुखद होगा।
सिंह राशि
कर्म क्षेत्र में उन्नति का समय है। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। आज प्रतियोगिता परीक्षा या साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। नाना प्रकार की सुख—सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होगा। दान धर्म का पुण्य फल मिलेगा।
तुला राशि
आज काम का बोझ बढ़ने से आपको थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक लेनदेन करते समय सजग रहें।
वृश्चिक राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य में सफलता मिलेगी। परिश्रम से धन-धान्य के साथ-साथ मान—सम्मान भी हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में रहने वालों को आज संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा।
धनु राशि
आज आपके भाग्य में कुछ आकस्मिक परिवर्तन का समय है। सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। कोई अस्त्र—शस्त्र चलाते समय भी सावधानी बरतें। विद्यार्थी लोग शिक्षा क्षेत्र में प्रगति करेंगे। व्यापार और रोजगार में लाभ मिलने का समय है।
मकर राशि
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग और गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि
आज आपको माता का सहयोग और प्रेम मिलेगा। सांस संबंधी समस्या देखने को मिल सकती है। आज के दिन व्यर्थ में किसी से ना उलझें। झगड़ा बढ़ सकता है।
मीन राशि
आज आपकी व्यापारिक यात्रा सुखद और लाभकारी होगी। आज आपको कर्म का बढ़िया फल मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। भाई—बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे।
आज का दिन सुखद और मंगलमय हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

🙏
आचार्य राजेश,
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977