26 जून, शुक्रवार, वि. सं. 2077, ग्रीष्म ऋतु, शुक्ल पक्ष, पंचमी—षष्ठी युग्म तिथि, नक्षत्र— मघा
राहु काल
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान :
यात्रा अत्यंत आवश्यक होने पर राई या जौ से बनी सामग्री खाकर पूर्व की ओर से निकलें। नित्य पूजित तुलसी के पौधे या मंदिर की दाई ओर से परिक्रमा कर भी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। इससे रास्ते से खतरा टल जाएगा।
आज का राशिफल
मेष
आज आपका काम पूरा होने और धन लाभ के योग हैं। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में आपको कोई दायित्व मिल सकता है। सभी से सम्मान हासिल होगा। हालांकि मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है।
वृष
पढ़ने—लिखने वालों के लिए अच्छा दिन है। बुद्धि का उपयोग करने पर लक्ष्य प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पशुपालन करने वालों और कृषि से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आज का दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।
मिथुन
आपका समय मनोरंजन से भरा रहेगा। नया ज्ञान प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पढ़ाई में रुचि बनेगी।
कर्क
किसी कारणवश पारिवारिक वाद—विवाद या उलझन हो सकती है। सावधान रहने की जरूरत है। हानि की आशंका है।
सिंह
जमीन—जायदाद और पशु से जुड़े व्यक्तियों को लाभ के योग हैं। बिछड़े दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। रुचिपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कठिन कार्य करने के प्रति प्रेरित होंगे।
कन्या
परिजनों से कुछ नया कार्य करने की सलाह मिल सकती है। आय क्षेत्र ठीक है। व्यापार—व्यवसाय में लाभ होगा। इसके साथ ही भौतिक साधन की प्राप्ति होगी।
तुला
बौद्धिक कार्य से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रयत्न करेंगे तो आज कार्य पूरा होगा। घर—गृहस्थी से जुड़े कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी दिन सही है।
वृश्चिक
आज रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। सुख—सुविधाओं का उपभोग करेंगे। हालांकि मानसिक रूप से कोई तनाव वाली बात हो सकती है।
धनु
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों या छात्रों के लिए अच्छा दिन है। मनोनुकूल फल की प्राप्ति होगी। लंबी यात्रा का योग है।
मकर
प्रेम करने वालों के लिए दिन शुभ है। परिश्रम करने वालों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। कोई रुका हुआ कार्य बनेगा। किसी की मदद भी करेंगे।
कुंभ
धन के मामले से आज का दिन बेहद अच्छा है। कहीं से कोई लाभ होगा। आज आप सभी को प्रभावित करेंगे। इससे मान—सम्मान की भी प्राप्ति होगी।
मीन
आज आपको सावधान रहना चाहिए। किसी कार्य के लिए किया गया प्रयास निष्फल हो सकता है। पड़ोसियों से सावधान रहें। वाद—विवाद में पड़ सकते हैं। खर्च भी अधिक होगा।