शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 | आज का पंचांग और राशिफल
14 अगस्त 2020 का पचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास: भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : दशमी (प्रातः 10:27 बजे तक, उसके उपरांत एकादशी तिथि)
नक्षत्र : मृगाशीरा (रात्रि 4:34 बजे तक उसके उपरांत आर्द्रा नक्षत्र)
योग : व्याघात (प्रातः 8:45 बजे तक, उसके उपरांत हर्षण योग)
राहु काल
सुबह 10:24 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
यात्रा अत्यंत आवश्यक होने पर राई या जौ से बनी सामग्री खाकर पूर्व दिशा की ओर से निकलें। नित्य पूजित तुलसी के पौधे या मंदिर की दायीं ओर से परिक्रमा कर भी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। ऐसा करने मात्र से रास्ते का खतरा टल जाएगा और आपकी यात्रा सुखद और सफल होगी।
14 अगस्त 2020 का राशिफल
मेष राशि
लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। यश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्ति के योग हैं। वाणी के प्रभाव के कारण विभिन्न अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। कुटुंब का साथ और सहयोग मिलेगा।
वृष राशि
कर्म का बढ़िया फल मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार से दूर होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलेगा। दूसरों को दिया हुआ धन वापस मिलने का समय है। नौकरी—चाकरी में पदोन्नति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। स्मरण शक्ति बढ़ेगी। ज्ञान की वृद्धि होगी। माता से सुख मिलेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
आज आपका दिन बहुत खास नहीं गुजरने वाला है। अगर आज कोई नया कार्य शुरू करते हैं तो कठिनाइयां उत्पन्न होंगी। व्यापार और व्यवसाय में संतोषजनक लाभ नहीं मिलेगा। किसी को ऋण बिल्कुल ही ना दें, पैसा डूब सकता है। यात्रा करना आज आपके लिए ठीक नहीं है।
कर्क राशि
विभिन्न क्षेत्र से लाभ मिलने का समय है। मनोकामनाएं पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सगे—संबंधियों से भेंट होगी। नौकरी से लाभ मिलेगा। आज आपको अचानक कुछ लाभ मिलने का योग है। अपने प्रेमी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। शिक्षा में लाभ के योग हैं। नई उपलब्धि प्राप्त होगी। धनधान्य की वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
सिंह राशि
आज व्यापार—व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। कर्म का फल बढ़िया मिलेगा। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता से विशेष सहयोग मिलने से व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोवार की वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशियां ले आएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।
कन्या राशि
आज धर्म संबंधी लाभ होगा। आध्यात्मिक उन्नति का समय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी और ज्ञान की वृद्धि होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सतगुरु के सत्संग का लाभ मिलेगा।
तुला राशि
आज आपको बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करने की जरूरत है। वाद—विवाद से दूर रहें। सफर में सावधानी बरतें। मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार न आने दें।
वृश्चिक राशि
आज आपको व्यापार—व्यवसाय में संतोषजनक लाभ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार से लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में मान—सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता का आगमन होगा। दैनिक आय और रोजगार में वृद्धि का समय है। जीवनसाथी के माध्यम से लाभ मिलेगा।
धनु राशि
उत्तम संपत्ति का लाभ मिलेगा। पुत्र सुख प्राप्त होगा। विद्या क्षेत्र में सिद्धि मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन किसी से उधार ना लें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या खड़ी हो सकती है। बाहर भोजन ना करें।
मकर राशि
आज उत्तम ज्ञान लाभ होगा। अध्ययन—अध्यापन में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्य से लाभ मिलेगा। सामाजिक उन्नति का समय है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज आपके अच्छे मित्रों की संख्या बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
कुंभ राशि
आज आपके लिए झगड़ा, वाद—विवाद से दूर ही रहना अच्छा होगा। समय बलवान नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में देरी हो सकती है। आज आपके लिए कोई नया कार्य शुरू करना शुभ नहीं है। हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मीन राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार और व्यवसाय का विस्तार होगा। धन—धान्य, संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। भाई और बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। हालांकि गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।
आज का दिन सुखद और मंगलमय हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977