शनिवार | आज का पंचांग और राशिफल | 29 August 2020
29 अगस्त 2020 का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : शुक्ल
तिथि : एकादशी (सुबह 09:31 बजे तक उसके उपरांत द्वादशी तिथि)
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा (दोपहर 3:13 बजे तक, उसके उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र)
योग : आयुष्मान (सायं 5:48 बजे तक, तदुपरांत सौभाग्य योग)
आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व)
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित होती है)
दिशाशूल का निदान
अति आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़े तो उड़द, अदरक या तिल खाकर अथवा इनसे बनी सामग्री का सेवन कर निकलें। इससे शूल दोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अघ्र्य दें और दाहिने से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें।
आज राहुकाल
सुबह 08:48 बजे से सुबह 10:23 बजे तक
आज अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:33 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक
29 अगस्त 2020 का राशिफल
मेष राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। नाना प्रकार की सुख—सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से सहभागी होने का मौका मिलेगा। दान—पुण्य फल मिलेगा।
वृष राशि
आज काम का बोझ बढ़ने से आपको शारीरिक थकान होगी। शरीर में रोग, कष्ट, कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें, आर्थिक लेनदेन करते समय सजग और सावधान रहें।
मिथुन राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में रहने वालों को आज संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा या संतान से सुख मिलने का समय है। नए वैवाहिक संबंध और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में नए-नए सुख-सुविधा के साधन जुटाएंगे।
कर्क राशि
आज आपके साथ कुछ आकस्मिक परिवर्तन हो सकता है। वाहन आदि से कहीं जा रहे हैं तो सावधानीपूर्वक चलाएं। अस्त्र—शस्त्र चलाते समय भी सावधानी बरतें वरना चोट लग सकती है। विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में प्रगति करेंगे। व्यापार और रोजगार में लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिलने के योग हैं। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग और गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से कोई खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
कन्या राशि
आज आपको मां का प्रेम और सहयोग मिलेगा। सांस से संबंधित समस्या हो सकती है। आज के दिन व्यर्थ में किसी से ना उलझें। दिक्कत में पड़ सकते हैं। सुख में कमी आएगी। जमीन—जायदाद संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है।
तुला राशि
आज आपको व्यापार के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा फलदायी होगी। कर्म का फल बढ़िया मिलेगा, पराक्रम बढ़ने से कार्य सिद्ध होंगे; भाई—बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपको कर्म क्षेत्र में यश प्राप्त होगा। आप अपने ज्ञान या भाषण से सभी को अपनी और आकर्षित करेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। कुटुंब से लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा में सफलता प्राप्त होगी।
धनु राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर ऊर्जावान और आत्मबल से ओत-प्रोत रहेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। रूप में निखार आएगा। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता आएगी। माता का सुख प्राप्त होगा। मान—सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आज के दिन खूब मेहनत करने पर भी फल नहीं मिलेगा। नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा परंतु दोस्तों से आशा न रखें। यात्रा करना अति आवश्यक होने पर शुभ मुहूर्त पर ही यात्रा करें।
कुंभ राशि
आज आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने से आय के स्रोत बढ़ेंगे और धन धान्य की वृद्धि होगी। शारीरिक सुख और मानसिक शांति मिलेगी। लोक, समाज, व्यापार-व्यवसाय में प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंददायक और खुशहाल होगा।
मीन राशि
कर्म क्षेत्र में उन्नति का समय है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज के दिन सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी आज के दिन प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
सभी के लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977