शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 | आज का पचांग और राशिफल
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : चतुर्थी
नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी (दिन के 1:15 बजे तक तदुपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र)
योग : अतिगंड (प्रातः 6:04 बजे तक तदुपरांत सुकर्मा योग)
राहु काल
सुबह 10:26 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
यात्रा अत्यंत आवश्यक होने पर राई या जौ से बनी सामग्री खाकर पूर्व की ओर से निकलें। नित्य पूजित तुलसी के पौधे या मंदिर की दायीं ओर से परिक्रमा कर भी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। ऐसा करने मात्र से रास्ते का खतरा टल जाएगा और यात्रा सुखद और सफल होगी।
आज का राशिफल
मेष राशि
व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधित चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन अधिक व्यय होने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज के दिन शुरू किए गए व्यापार में धन की हानि होने की आशंका है।
वृष राशि
रोजगार में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में उत्तम लाभ मिलने का समय है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। शिक्षार्थियों को आज के दिन विद्या क्षेत्र में उपलब्धि पाने का समय है।
मिथुन राशि
कार्य क्षेत्र में बढ़िया फल प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज के दिन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलने वाला है। कर्म क्षेत्र में पिता का साथ और पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सभी कार्य बनने की संभावना है। परिश्रम करते रहें और धैर्य को खोने ना दें। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। राजनीति में विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशि
आज आपका मन धर्म—कर्म में लगेगा। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति और पिता के साथ का सुख मिलेगा। पैतृक कार्य क्षेत्र से भाग्य उन्नति होने की संभावना है।
सिंह राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में नाना प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होंगी। काम नहीं बनने से मानसिक रूप से चिंतित और अस्वस्थ रह सकते हैं। शत्रु के कारण पीड़ा सहना पड़ सकता है या कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक दुर्घटना की आशंका है। सफर करते समय और किसी से समझौता करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
कन्या राशि
आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत और प्यार भरा होगा। साझेदारी के व्यापार में किए हुए निवेश से बढ़िया लाभ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। स्त्री के माध्यम से लाभ के संकेत हैं।
तुला राशि
विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन और अध्यापन में लाभ का समय है। सर्दी जुखाम या सांस संबंधित कोई समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। किसी से कोई भी वस्तु आज के दिन उधारी में ना लें।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको विद्या में विशेष लाभ मिलने वाला है। गुरु और किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से उत्तम ज्ञान लाभ का समय है। आज माताओं को उत्तम संतान सुख प्राप्त होगा। धन—धान्य और आभूषण का लाभ मिलने का समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन साथी का प्यार और सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
आज के दिन आपको कोई भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। किसी और के मामले में बढ़-चढ़कर बोलने से मामला बिगड़ सकता है। बिन मांगे सलाह ना दें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान दें। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है।
मकर राशि
आज के दिन आपके व्यापार-व्यवसाय का विस्तार होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। यदि कोई नया व्यवसाय या रोजगार चालू करना चाहते हैं तो उचित परामर्श लेकर आरंभ कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज आपके काम की प्रशंसा होगी। यश प्राप्ति होगा। आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। मानसिक शांति मिलने का समय है। कुटुंब से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। अपनी मधुर वाणी से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
मीन राशि
आज आपको जो भी काम मिलेगा मन लगाकर करेंगे। आत्म बल में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। आज के दिन प्रयास करेंगे तो रुका हुआ धन या डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विभिन्न अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है।