सोमवार, 10 अगस्त 2020 | आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : सप्तमी
नक्षत्र : अश्विनी (रात्रि 8:52 बजे तक तदुपरांत भरणी नक्षत्र)
योग : शूल (प्रातः 7:44 बजे तक तदुपरांत गंड योग)
आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और दक्षिण पूर्व कोण
दिशाशूल का निदान
अति आवश्यक होने पर यात्रा करनी पड़े तो आईने में अपना चेहरा देखकर निकलें। साथ ही तुलसी के पौधे में जल दें और आशुतोष भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करें। भोलेनाथ की अर्ध परिक्रमा करके यात्रा प्रारंभ करें। इससे दोष कट जाएगा।
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक
आज का राहुकाल
सुबह 7:05 बजे से सुबह 8:45 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। कर्म क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी। स्वस्थ शरीर का लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की तनख्वाह बढ़ेगी या पदोन्नति की संभावना है। विभिन्न कार्य क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा।
वृष राशि
आज आपकी धैर्य शक्ति आपको विजयी बनाएगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें। स्वजनों और कुटुंब के लोगों से भेंट होगी और उनका सहयोग प्राप्त होगा। अपनी मधुर वाणी से सभी को प्रभावित कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन राशि
आज आपका पराक्रम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज की यात्रा सुखद व लाभकारी होगी। आज के दिन अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए कार्य करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाई—बहनों का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज आप कठिन परिश्रम और पुरुषार्थ के माध्यम से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आज आपका समय अनुकूल नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। वाद- विवाद में पड़ना और दूसरों से व्यर्थ उलझना नुकसानदायक होगा। कोई निर्णय लें तो सूझ-बूझ और समझदारी से लें।
सिंह राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष है। प्रतिस्पर्धा में विजयी होंगे। अध्ययन—अध्यापन में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान सुख प्राप्त होगा या संतान से सुख मिलेगा। प्रेमी और सहयोगी मित्रों की संख्या बढ़ेगी। बौद्धिक क्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
कन्या राशि
आज आपको विद्या धन का लाभ मिलेगा। अध्ययन— अध्यापन में प्रगति करेंगे। उत्तम प्रकार की संपत्ति का लाभ होगा। भूमि से लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी से कोई ऋण नहीं लें। लेन—देन करते समय सावधान रहने की जरूरत है।
तुला राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपके कार्य बनेंगे और सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से मान—सम्मान मिलने के आसार हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंध सफल और मजबूत होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज आप प्रतिस्पर्धा में आगे आ सकते हैं। उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु के द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा सकता है। कार्य संपन्न होने में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। किसी से बेवजह ना उलझें, सावधानी बरतें।
धनु राशि
आज आप पराक्रमी बनेंगे। मन उत्साह से भरा रहेगा। रोजगार बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आध्यात्मिक शक्ति का विकास होगा। किसी धार्मिक स्थान से आर्थिक आध्यात्मिक लाभ होने का समय है।
मकर राशि
व्यापार—व्यवसाय से बढ़िया लाभ मिलेगा। व्यवसाय क्षेत्र में वृद्धि होगी। कार्य में मन लगेगा और बढ़िया फल प्राप्त होगा। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन सफलता लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। व्यापार—वाणिज्य में लाभ का समय है। मनोकामनाएं पूर्ण होने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय है। आय में वृद्धि होगी। कर्म क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। शारीरिक सुख और आत्म बल में वृद्धि होगी। प्रेमी के लिए समय निकालने का प्रयास करें।
मीन राशि
आज आपको नुकसानदायक यात्रा करनी पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। यात्रा करें तो खानपान पर विशेष ध्यान दें। अपच जैसी समस्या खड़ी हो सकती है। आज के दिन शुरू किए गए व्यापार—व्यवसाय में आर्थिक हानि होने की आशंका है। लेन—देन करते समय सावधानी बरतें।