Horoscope | जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

शनिवार, 11 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्णपक्ष, षष्ठी तिथि, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, शोभन योग।

आज का दिशाशूल 
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व) 
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित हो सकती है) 

दिशाशूल का निदान :
अति आवश्यक कार्य से यात्रा करना पड़े तो उड़द, अदरक या तिल खाकर अथवा इनसे बनी सामग्री का सेवन कर सफर की शुरुआत करें। इससे शूलदोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अघ्र्य दें और दाहिने से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें। रास्ते का शूल (दुर्घटना की आशंका आदि) खत्म हो जाएगा। 

आज राहुकाल 
सुबह 08:41 बजे से सुबह 10:23 बजे तक 
(इस दौरान पूजा—पाठ, शुभ कार्य इत्यादि करने का फल नहीं मिलता है) 

आज अभिजीत मुहूर्त 
सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक 
(कोई कार्य शुरू करने के लिए उत्तम समय है)

आज का राशिफल

मेष राशि
आज आप शांत रहें। मन में तनाव ना लें। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी निराशाजनक रहेगी लेकिन जैसे—जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। आज आपको नए कार्य क्षेत्र या व्यापार व्यवसाय में धन नहीं लगाना चाहिए। अधिक लेनदेन करने से बचना चाहिए।

वृष राशि
आज आप ख़ुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपनी मुस्कान से सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आज समाज में आपका वर्चस्व रहेगा। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नौकरी व कृषि क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे। कोशिश करें तो आज के दिन आप अपने वैवाहिक जीवन को सबसे विशेष बना सकते हैं। धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी पटरी पर आ रही है।

कर्क राशि
अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपके जीवन में प्रेम की बहार आने वाली है। आपका जीवन रोमांचक होने वाला है। आपको अपने जीवन में आज किसी खास इंसान की कमी खल सकती है।

सिंह राशि
तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

कन्या राशि
आज आपको दिल की बजाय दिमाग से काम लेना चाहिए। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग हैं। मान—सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद का आगमन होगा।

तुला राशि
आज आपको उत्तम प्रकार का संपत्ति का लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। ऋण ना लें। वाहन चलाते समय या कोई भी हथियार चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। अध्ययन का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप प्रतिस्पर्धा में विजयी होंगे। विद्या, अध्ययन—अध्यापन में सफलता मिलेगी। विरोधी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। उत्तम प्रकार के ज्ञान लाभ का योग है। बौद्धिक और सामाजिक क्षेत्र में उन्नति का समय है।

धनु राशि
आज आपका समय विशेष बलवान नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। मानसिक रूप से चिंतित होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में देरी हो सकती है। आज आपको बाद—विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

मकर राशि
आज की यात्रा आपको आंतरिक सुख देगी और बढ़िया लाभ मिलेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र मजबूत रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि
आज आप समय के साथ चलें, अपनी बुद्धि और विवेक से अपना लक्ष्य पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लगनशीलता और धैर्य धारण करें, सफलता मिलेगी। आज आपको अपने कर्म की प्रशंसा सुनने को मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा।

मीन राशि
आज आपको नौकरी चाकरी में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के सहयोग के कारण पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। अपने कर्मों का बढ़िया फल मिलेगा। रुका हुआ धन संपत्ति प्राप्त होगा। शरीर स्वस्थ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *