रविवार, 12 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सुबह 8:32 बजे तक तत्पश्चात रेवती, अतिगण्ड योग।
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक।
आज का राहुकाल
शाम 5:11 बजे से शाम 6:53 बजे तक।
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
निदान : यात्रा करना अति आवश्यक हो तो दलिया, घी, पान खाकर यात्रा प्रारंभ करें। साथ ही तुलसी में जल दें और दायीं ओर से परिक्रमा करते हुए पूर्व की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे शूलदोष का नाश होगा और कार्य सिद्ध होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको समाज से कुछ अपयश मिल सकता है। सामाजिक कार्य में संलग्न होकर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। जरूरत से ज्यादा भाषण न दें। बात बिगड़ सकती है। नए कार्य की शुरुआत नहीं करेंगे। अति आवश्यक होने पर ही बढ़िया मुहूर्त देखकर ही यात्रा करें।
वृष राशि
वृष राशि वालों को आज धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। मानसिक शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सगे संबंधियों से भेंट होगी। घर पर कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम हो सकता है।
मिथुन राशि
आज व्यापार में बढ़ोतरी करने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। शत्रु कुछ पीड़ा दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभ के योग हैं।
कर्क राशि
आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। वाणी में मधुरता होने से लाभ होगा। आध्यात्मिक और सामाजिक कार्य में मन लगेगा। भाग्य उन्नति का समय है।
सिंह राशि
आज आपको किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। धैर्य के साथ काम करते रहें। वाणी पर संयम रखें। शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत लोगों व विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लेन—देन और नया कार्य करने से बचें।
कन्या राशि
आज आपको नौकरी—चाकरी में उन्नति की संभावना है। प्रयास करने पर पदोन्नति भी मिल सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। अधूरे काम बनेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि
आज आपको शारीरिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सगे संबंधियों से मिलेंगे—जुड़ेंगे। घर पर कोई छोटा मोटा फंक्शन हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित ध्यान रखने की जरूरत है। हो सके तो किसी भी परिस्थिति में उधार ना लें।
वृश्चिक राशि
सामाजिक कार्य करने का लाभ मिलेगा। मान प्रतिष्ठा के साथ समाज सेवा करने का मौका भी मिलेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में लाभदायक समय है। वैवाहिक जीवन सुखमय बनाना चाहते हैं तो हर किसी की बात पर प्रतिक्रिया न दें।
धनु राशि
कठिन परिश्रम से सफलता मिलने का समय है। फालतू के विवाद में फंसने से बचें। आज आपको अधिक काम की वजह से या फिर काम नहीं रहने के कारण मन में चिंता उत्पन्न होगी।
मकर राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आय के नए-नए साधन बनेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा या सरकारी नौकरी करने वाले को विशेष रूप से लाभ होगा।
कुंभ राशि
आज आपके मन में सोचे हुए सारे कार्य पूरे होंगे। उच्च शिक्षा का लाभ और गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा। बौद्धिक क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी।
मीन राशि
आज आपको स्वस्थ महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को और मेहनत करने की जरूरत है। साहस बढ़ेगा।