Horoscope | पढ़िए, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें

मंगलवार, 21 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- प्रतिपदा, नक्षत्र- पुष्य, योग- वज्र।

आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर—पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
यात्रा पर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करें। साथ ही आंगन में तुलसी के पौधे में जल देकर हनुमान जी का दर्शन करके यात्रा के लिए निकलें। इससे यात्रा शुभ और मंगलकारी होगा।

आज का राहुकाल
दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:11 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक

आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि
आज आप को झगड़ा, वाद—विवाद से दूर ही रहना अच्छा होगा। दूसरों के मामले में बिल्कुल ही ना पड़ें। समय बलवान नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। मानसिक एकाग्रता न होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में देरी हो सकती है। आज आपके लिए कोई नया कार्य शुरू करना ठीक नहीं है। हृदय संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृष राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। व्यापार और व्यवसाय का विस्तार होगा। धन—धान्य संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। भाई और बहनों से संबंध मधुर बनेगा। हालांकि गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। कर्म के हिसाब से उचित फल प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रगति के लिए धैर्य पूर्वक आगे बढ़ते रहिए।

मिथुन राशि
लोगों से अपने कार्य की प्रशंसा सुनने को मिलेगी। मन को सुख एवं शांति प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख प्राप्ति के योग हैं। वाणी के प्रभाव के कारण विभिन्न अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। यात्रा से लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा। कुटुंब का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्ति का समय है। आज आप बातों से ही काम निकाल सकते हैं।

कर्क राशि
कर्म का बढ़िया फल मिलने का समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपने सगे—संबंधियों से दूर होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलेगा। दूसरों को दिया हुआ ऋण वापस मिलने का समय है। नौकरी—चाकरी में पदोन्नति का समय है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र बेहतर होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम नहीं माना गया है। अगर कोई नया कार्य आज शुरू करते हैं तो सफलता प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय आदि से उचित लाभ नहीं मिलेगा। कोई भी लेन—देन करने से बचना चाहिए। किसी को ऋण बिल्कुल ही ना दें, पैसा डूब सकता है। बेमतलब लंबी यात्रा करने से भी परहेज करें। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। घर के छोटे-मोटे कार्य में उलझे रहेंगे। चंचल मन के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा।

कन्या राशि
कार्य क्षेत्र से आज लाभ मिलने का समय है। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी जिसके कारण मन प्रसन्न और शांत रहेगा। अपने काम के द्वारा दूसरों को प्रभावित करेंगे। सगे—संबंधियों से भेंट होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। आज आपको अचानक कुछ लाभ मिलने का योग है। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें।

तुला राशि
आज व्यापार—व्यवसाय आदि में वृद्धि के योग हैं। कर्म का फल बढ़िया मिलेगा। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता के द्वारा विशेष सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी करने वालों को लाभ मिलेगा। राजनीति क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को धार्मिक लाभ मिलने वाला है। आध्यात्मिक उन्नति का समय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। अध्ययन—अध्यापन में मन लगेगा। धार्मिक कार्य में योगदान देने का मौका मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी और ज्ञान में वृद्धि होगी।

धनु राशि
आज आपको बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मन में धैर्य रखने की जरूरत है। वाद—विवाद से कोसों दूर रहें। आज आपको सफर करना पड़ रहा है तो सावधानी बरतें। यदि वाहन आदि चलाना पड़ रहा है तो सक्रिय रहें। आकस्मिक दुर्घटना की आशंका है।

मकर राशि
आज आपको व्यापार—व्यवसाय में संतोषजनक लाभ मिलेगा। साझेदारी से व्यापार करने वालों को बढ़िया लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग हैं। मान—सम्मान बढ़ेगा और ख्याति प्राप्त होगी।

कुंभ राशि
आज आपको विभिन्न प्रकार के उत्तम संपत्ति लाभ के योग हैं। पुत्र सुख प्राप्त होगा। विद्या क्षेत्र में सिद्धि, प्रेम में सफलता मिलने का समय है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किसी से ऋण इत्यादि लेने से बचें। किसी विशिष्ट व्यक्ति से वाद—विवाद उत्पन्न हो सकता है।

मीन राशि
आज मीन राशि वालों को उत्तम प्रकार का ज्ञान लाभ होगा। अध्ययन—अध्यापन में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्य करने वालों को अपने कार्य में सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक उन्नति का समय है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मन में कोई शंका उत्पन्न हो रही है तो गुरुओं के सानिध्य में जाकर समाधान ढूंढे। उचित समाधान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *