बुधवार, 22 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया, नक्षत्र-अश्लेषा, योग- सिद्धि।
आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व)
(दिशाशूल में यात्रा वर्जित होती है)
दिशाशूल का उपाय
यदि यात्रा अति आवश्यक हो तो हरा फल, तिल या धनिया खाकर पूर्व की ओर से यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। घर से निकलकर आंगन में तुलसी की परिक्रमा करें। तुलसी का पौधा नहीं है तो विघ्नहर्ता गणेश भगवान के मंदिर की परिक्रमा कर यात्रा प्रारंभ करें। इससे अशुभ प्रभाव दूर होगा। यात्रा में आने वाले संकट टल जाएंगे।
आज का राहुकाल
दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 1:47 बजे तक
(इस दौरान सचेत रहने की आवश्यकता होती है)
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। अंततः सफलता मिलेगी। अनावश्यक वाद-विवाद में समय व्यतीत ना करें। आज या तो आप पर अधिक काम का बोझ रहेगा या काम ही नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियों को आपसी बातचीत से हल करके दांपत्य जीवन खुशहाल बना सकते हैं।
वृष राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ आय के स्रोत बढ़ेंगे। मनोकामनाएं सिद्ध होंगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र और साझेदारी से लाभ के योग हैं।
मिथुन राशि
सोचा हुआ कार्य पूरा होगा। गुरुओं के आशीर्वाद से ज्ञान का लाभ होगा। समाज के द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। धन—धान्य प्राप्ति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि
स्वस्थ शरीर का सुख और मानसिक शांति मिलेगी। मन लगाकर काम करेंगे जिससे कार्य की सिद्धि होगी। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की जरूरत है। राजनीति और सरकारी क्षेत्र से लाभ का समय है। आत्म बल बढ़ने से व्यापार और व्यवसाय में उन्नति का समय है।
सिंह राशि
आज आपको परिवार के लोगों का साथ मिलेगा परंतु सामाजिक कार्य करते समय सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। नए साधनों को जुटाने से बचें। नुकसानदायक यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई भी लेनदेन ना करें। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।
कन्या राशि
आज आपको शारीरिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी। सगे—संबंधियों से मिलने—जुलने का समय है। कोई भी नया व्यापार या कार्य शुरू करना चाहते हैं तो शुभ समय देखकर प्रारंभ कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।
तुला राशि
कर्म क्षेत्र का विस्तार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी के साधन बढ़ेंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सरकारी क्षेत्र से या सरकारी पदाधिकारियों के द्वारा लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। वाणी के प्रभाव से लाभ मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र में मान—सम्मान मिलेगा। भाग्योन्नति का समय है। आध्यात्मिक उन्नति और धर्म लाभ का योग है।
धनु राशि
आज आप कोई भी कार्य करते समय जल्दबाजी बिल्कुल ना करें वरना बनता कार्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। खरीद बिक्री, लेनदेन या कोई भी नया कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। गुप्त संपत्ति का लाभ होगा। नौकरी चाकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण के योग हैं।
मकर राशि
आज आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी—चाकरी में उन्नति का समय है। रोजगार और आय में वृद्धि होगी। पत्नी या किसी स्त्री के संयोग या साझेदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा।
कुंभ राशि
हथियार का उपयोग करते समय या वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। अध्ययन—अध्यापन क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा के लिए निकलना पड़ सकता है। व्यापार से लाभ मिलेगा। रोजगार के साधन बढ़ेंगे।
मीन राशि
कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। बहुत सोच—समझकर दूसरों पर भरोसा करें, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आज आप अपनी मन की सुनें, किसी तीसरे पर बहुत भरोसा करेंगे तो वैवाहिक जीवन में मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है।