गुरुवार, 23 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- तृतीया, नक्षत्र-मघा, योग- व्यतिपात।
आज का दिशाशूल
दक्षिण दिशा और आग्नेय कोण (दक्षिण—पूर्व)
दिशाशूल का निदान
आज के दिन यात्रा करना अति आवश्यक होने पर दही खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। तुलसी में जल का अर्घ्य दें और आशुतोष भगवान शिव शंकर को जलाभिषेक करके उत्तर की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे रास्ते पर उत्पन्न अशूल दोष, दुर्घटना आदि की आशंका टल जाती है।
आज का राहुकाल
दोपहर 1:47 बजे से दोपहर 3:29 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
आज मेष राशि वालों को उत्तम प्रकार का ज्ञान लाभ होगा। अध्ययन—अध्यापन में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्य करने वालों को अपने कार्य में सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक उन्नति का समय है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मन में कोई शंका उत्पन्न होने पर गुरुओं के सानिध्य में जाएं, उचित समाधान मिलेगा।
वृष राशि
आज आप को झगड़ा, वाद—विवाद से दूर ही रहना चाहिए। दूसरों के मामले में बिल्कुल ही ना पड़ें। समय बलवान नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। मानसिक रूप से विचलित होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में देरी हो सकती है। आज आपके लिए कोई नया कार्य शुरू करना ठीक नहीं है। हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। व्यापार और व्यवसाय का विस्तार होगा। धन—धान्य, संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। भाई और बहनों से संबंध मधुर बनेगा। हालांकि गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। कर्म के हिसाब से उचित फल प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। व्यापार में प्रगति के लिए धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहिए।
कर्क राशि
लोगों के द्वारा अपने कार्य की प्रशंसा। सुनने को मिलेगी। मन को सुख और शांति प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख प्राप्ति के योग हैं। वाणी के प्रभाव के कारण विभिन्न अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। कुटुंब का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्ति का समय है। आज आप बातों से ही काम निकाल सकते हैं।
सिंह राशि
अपने कर्म का बढ़िया फल मिलने का समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपने सगे—संबंधियों से दूर होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलेगा। दूसरों को दिया हुआ ऋण वापस मिलने का समय है। नौकरी चाकरी में पदोन्नति का समय है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र बेहतर होगा।
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम नहीं माना गया है। अगर कोई नया कार्य आज शुरू करते हैं तो सफलता प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय आदि से उचित लाभ नहीं मिलेगा। कोई भी लेनदेन करने से बचना चाहिए। किसी को ऋण बिल्कुल ना दें। पैसा डूब सकता है। बेमतलब में लंबी यात्रा करने से भी परहेज करें। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। घर के छोटे-मोटे कार्य में उलझे रहेंगे। चंचल मन के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा।
तुला राशि
विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने का समय है। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने काम के द्वारा दूसरों को प्रभावित करेंगे। सगे संबंधियों से भेंट होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। आज आपको अचानक कुछ लाभ मिलने का योग है। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि
व्यापार—व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। कर्म का फल बढ़िया मिलेगा। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता के द्वारा विशेष सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी करने वालों को लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।
धनु राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज धार्मिक लाभ मिलने वाला है। आध्यात्मिक उन्नति का समय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। अध्ययन—अध्यापन में मन लगेगा। धार्मिक कार्य में योगदान देने का मौका मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी और ज्ञान में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आज आपको बहुत सारे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा मन में धैर्य रखने की जरूरत है वाद विवाद से कोसों दूर रहें आज आपको सफर करना पड़ रहा है तो सावधानी बरतें यदि वाहन आदि चलाना पड़ रहा है तो सक्रिय रहे आकस्मिक दुर्घटना के योग हैं
कुंभ राशि
आज आपको व्यापार—व्यवसाय में संतोषजनक लाभ मिलेगा। साझेदारी से व्यापार करने वालों को बढ़िया लाभ मिलने वाला है। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग हैं। मान सम्मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन में आंतरिक सुख का आगमन होगा।
मीन राशि
आज आपको उत्तम संपत्ति लाभ के योग हैं। पुत्र सुख प्राप्त होगा। विद्या क्षेत्र में सिद्धि मिलेगी। प्रेम में सफलता मिलने का समय है। स्वास्थ्य संबंधी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किसी से ऋण इत्यादि लेने से बचें। कोई विशिष्ट व्यक्ति से वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है।