रविवार, 26 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु-वर्षा, मास-श्रावण, पक्ष-शुक्ल, तिथि-षष्ठी, नक्षत्र-हस्त, योग-सिद्ध।
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
यात्रा करना अति आवश्यक हो तो दलिया, घी, पान खाकर करें। साथ ही तुलसी में जल दें और दायीं ओर से तुलसी की परिक्रमा करते हुए पूर्व की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे शूल दोष का नाश होगा और कार्य सिद्ध होगा।
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से रात 12:33 बजे तक।
आज का राहुकाल
शाम 5:09 बजे से शाम 6:51 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
आपको आज उत्तम प्रकार का धन मिलने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।
वृष राशि
अध्ययन—अध्यापन में सफलता मिलेगी। उत्तम प्रकार का ज्ञान लाभ मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज यदि आप किसी प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं तो विजयी होंगे।
मिथुन राशि
मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए आज कठिन परिश्रम करना होगा। सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि
आज आपका पराक्रम बढ़ने से व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। धैर्य पूर्वक आगे बढ़ते रहें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी।
सिंह राशि
लोग आज आपके काम का प्रशंसा करेंगे। इससे आप प्रसन्न होंगे। परिवार का सुख प्राप्त होगा। कुटुंब और ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज आप अपनी मधुर वाणी से सभी को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं।
कन्या राशि
भरपूर आत्मबल के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और सुदृढ़ रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। विभिन्न नए कार्य क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ज्ञान बढ़ेगा।
तुला राशि
आज शल्य चिकित्सा के योग बन रहे हैं। इसलिए, वाहन चलाते समय या सफर करते समय सावधानी बरतें। आज आपको नया लेन—देन करने से भी बचना चाहिए। अनावश्यक कारण से धन का व्यय संभव है।
वृश्चिक राशि
आज आपके किए हुए कर्म का अच्छा फल मिलने वाला है। व्यापार व्यवसाय और नौकरी क्षेत्र से भी लाभ मिलेगा। अचानक कुछ लाभ होने से धन-धान्य में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आज आपको सभी क्षेत्रों से लाभ मिलने वाला है।
धनु राशि
मन में सोचा हुआ कार्य पूरा होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के साधन बढ़ेंगे। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नए निवेश से भी लाभ मिलने का समय है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज धर्म क्षेत्र में मन लगेगा। धर्म-कर्म का लाभ मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्य में मन लगेगा। व्यापार व्यवसाय से विशेष लाभ के योग हैं। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
आज आपके लिए कुछ आकस्मिक परिवर्तन के योग हैं। वाद—विवाद, झगड़ा—झमेले में पड़ सकते हैं। दिनचर्या पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
मीन राशि
सरकारी नौकरी करने वाले और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों को आज मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्ति का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।