27 जून 2020, शनिवार, श्री विक्रम संवत 2077, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र
आज राहुकाल
सुबह 9:00 बजे से 10:30 तक
(इस दौरान पूजा—पाठ शुभ कार्य इत्यादि का फल नहीं मिलता है)
आज का अभिजीत मुहूर्त
सुबह 10:35 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
(इस दौरान कोई भी कार्य करना शुभ होता है)
आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व)
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित होती है)
निदान : अति आवश्यक कार्य से यात्रा करना पड़े तो उड़द, अदरक या तिल खाकर या इनसे बनी वस्तुएं खाकर यात्रा करें। इससे शूल दोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अघ्र्य दें और दाहिने से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें। रास्ते का शूल खत्म् हो जाएगा।
अब आइए आज का राशिफल जानते हैं—
मेष राशि
आज आपको मान—सम्मान के साथ ही धन मिलने का भी योग है। नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय है। राजनीति से जुड़े लोग अपना वर्चस्व बनाएंगे। आज आप सब के आदर के पात्र बनेंगे। घर—परिवार और पत्नी से खुशी मिलने वाली है।
वृष राशि
दिन का पूर्ण रूप से आनंद लेंगे। आज आपको कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि इससे आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। किसी माध्यम से आज आपको नई-नई जानकारियां प्राप्त होंगी। आप नाना प्रकार के व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। हालांकि सावधान रहें, जीवनसाथी रूठ सकती है।
मिथुन राशि
आज आप मन लगाकर काम करेंगे। कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। बौद्धिक क्षमता भरपूर रहेगी। आय का स्रोत मिलेगा। बात करते समय संयम रखें, वरना पछताना पड़ सकता है। आज आप घूमने—फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन रोमांस भरा रहेगा।
कर्क राशि
कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ जान—पहचान बढ़ाने की कोशिश करें। आज आपका दिन है। बीती बातों को लेकर चिंता में रहेंगे। यदि आपका कोई शत्रु है तो सावधान रहें। पारिवारिक समस्या और पेट की समस्या से जूझ सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
सिंह राशि
राशन के व्यापारियों और दुकानदारों को आज अच्छा लाभ होगा। आज आपकी आमदनी बढ़ेगी और अटका हुआ धन प्राप्त होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यदि आपकी जीवनसाथी रूठी हुई हैं तो आज शाम तक मनाने में कामयाब होंगे।
कन्या राशि
आज आपका आर्थिक क्षेत्र अच्छा रहेगा। आय होगी पर संचय नहीं कर पाएंगे। अच्छे दोस्तों से मुलाकात होगी। आलस्य न आने दें। भावनात्मक रूप से सावधान रहें। कोई आपकी भावना से न खेल सके।
तुला राशि
आज आपका मन खेलकूद में लगेगा। कुछ मनोरंजन के साधनों का उपभोग करेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। ऐसे स्थान से आपको धन मिलेगा, जहां से आपको उम्मीद नहीं होगी। आज यदि कोई प्रणय निवेदन करे तो अनुरोध स्वीकार नहीं करना ही हितकर है।
वृश्चिक राशि
आज आपका समय व्यर्थ ही जाएगा। खाने—पीने को लेकर भी सावधान रहें वरना स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोई अनिष्टकारी समाचार मिल सकता है जिससे आप चिंतित रहेंगे। हालांकि आज कोई मनचाहा कार्य भी हो सकता है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार रहा हो।
धनु राशि
सेहत के मामले में चिंतित रहेंगे। उत्तम सेहत बनाने का कोशिश करें। आज आप अपने प्रियजन से मिलकर खुश होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां उत्पन्न होंगी। पड़ोसी और कुटुंब से कहासुनी हो सकती है परंतु बिगड़ेगा कुछ नहीं। प्यार करने वाले आज अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
मकर राशि
आज आप मनोरंजन का आनंद लेंगे। जीवन साथी से खुशी मिलेगी। चल—अचल संपत्ति से जुड़े लोग सावधान रहें। आज का दिन अच्छे कार्यों में बिताए। परोपकार और धार्मिक कार्यों से आपको प्रतिष्ठा मिलेगी।
कुंभ राशि
प्रयत्न करते रहिए, समय आने पर फल जरूर मिलेगा। आज के दिन आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। आसानी से काम बनते हुए नजर आएंगे। कुछ नए काम की रूपरेखा भी तैयार करेंगे। आपके चाहने वाले आपको बहुत याद करेंगे।
मीन राशि
आपके किसी निर्णय या कार्य से आपके अभिभावक या माननीयजन असंतुष्ट हो सकते हैं। आपके परिवार में समझदारी की कमी देखी जा सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अग्नि संबंधित चीजों से सावधान रहें या दूर रहें। जीवन साथी का प्यार आपके लिए सहारा बनेगा।