मंगलवार, 28 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु-वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- अष्टमी (प्रातः 6:31 तक, उसके बाद नवमी तिथि), नक्षत्र- स्वाति, योग- शुभ।
आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
अत्यावश्यक यात्रा पर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करें। साथ ही आंगन में तुलसी के पौधे में जल दें। हनुमान जी का दर्शन करके यात्रा के लिए निकलें। इससे यात्रा शुभ एवं मंगलकारी होगा।
आज का राहुकाल
दोपहर बाद 3:26 बजे से शाम 5:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे।घूमते-फिरते समय धन की हानि हो सकती है। अपने प्रिय लोगों से मेलजोल बढ़ने की संभावना है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे।
वृष राशि
परिवार या चहेतों के द्वारा दी गई सलाह आपको आर्थिक लाभ पहुंचा सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। हालांकि आत्मविश्वास में वृद्धि होने के कारण तरक्की होना संभव है।
मिथुन राशि
आज आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है तो लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में विजयी होंगे। यदि आप बौद्धिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तो उन्नति करेंगे। प्रेम का बंधन मजबूत होगा।
सिंह राशि
पराक्रमी बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। बहनों का प्रेम और भाइयों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सहयोगी बढ़ेंगे।
कर्क राशि
आपका आज का दिन घर परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। खर्च बढ़ सकता है। समय बलवान नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी।
कन्या राशि
आपके उत्तम कर्म की लोगों द्वारा प्रशंसा की जाएगी। आज आपकी आवाज का जादू ऐसे चलेगा कि सभी कोई आपके दीवाने हो जाएंगे। कहीं से धन लाभ हो सकता है। अपने लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूर की यात्रा न करें। किसी नए कार्य क्षेत्र में किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
बेमतलब की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा का कोई लाभ नहीं मिलेगा। अपच की समस्या उत्पन्न हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। फिजूल खर्च ज्यादा न करें। वाहन आदि चलाते समय सतर्क रहें।
मकर राशि
शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। पहले से अधिक मन लगाकर काम करेंगे। सरकारी पदाधिकारियों को विशेष लाभ मिलने या पदोन्नत होने की संभावना है। साहित्य कला और मनोरंजन क्षेत्र में मन लगेगा।
धनु राशि
आय बढ़िया रहेगा। लगभग सभी क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में बढ़ोतरी का समय है। व्यावसायिक कार्यों के बीच अपने परिवार के लिए भी समय निकाल ने का प्रयास करें।
कुंभ राशि
आज आपको किन्हीं धार्मिक कार्यों में संलग्न होने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करेंगे। विद्या अध्ययन के लिए आज का दिन शुभ है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
मीन राशि
धैर्यपूर्वक कार्य करें। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। शत्रु पराजित होंगे परंतु वाद विवाद से दूर रहिए। चोट लगने की आशंका है। सावधान रहें।