मंगलवार, 30 जून 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु- ग्रीष्म, मास-आषाढ़, पक्ष-शुक्ल, तिथि—दसवीं, नक्षत्र-चित्रा
आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा एवं वायव्य कोण (उत्तर—पश्चिम)
(दिशा शूल में यात्रा वर्जित रहता है।)
निदान : आज के दिन यात्रा अति आवश्यक होने पर घर से गुड़ खाकर निकलें। घर या आंगन में स्थित तुलसी के पौधे में जल का अर्घ्य देकर या पीपल के पेड़ में जल देकर दाएं ओर से परिक्रमा करें। श्री हनुमानजी का दर्शन करके प्रसाद के स्वरूप में हनुमानजी को चढ़ने वाला सिंदूर का मस्तक पर टीका लगाकर यात्रा पर निकलें। इससे यात्रा में उत्पन्न शूल दोष का नाश होता है।
आज का अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक।
(इस अवधि में कोई भी अति आवश्यक कार्य शुरू किया जा सकता है)
आज का राहुकाल
दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
(इस दौरान सचेत रहने की आवश्यकता है)
अब आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि
आज आपको शुभ समाचार मिलने का योग है। व्यापार का विस्तार होगा। आज आप घर में कोई पूजा—पाठ कर सकते हैं या धन को किसी आध्यात्मिक कार्य में लगा सकते हैं। रुके हुए कार्य बनते नजर आएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रेम और वैवाहिक संबंध सुखमय रहेगा।
वृष राशि
आज आप जबरदस्ती किसी कार्य में टांग ना अड़ाएं। सोच—समझ कर ही बात करें। अपने कार्यों को समय पर संपन्न करने की कोशिश करें नहीं तो अवसर हाथ से निकल जाएगा। स्वास्थ्य के मामले से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। पेट में वायु दोष के कारण सिर दर्द होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन सुख औसत से कम मिलेगा।
मिथुन राशि
आज आपको अपने शुभचिंतकों का साथ मिलेगा। लेकिन, आप अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। दिल की बीमारी है तो आज खान—पान पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी तू—तू मैं—मैं हो सकती है लेकिन समय अच्छा व्यतीत होगा।
कर्क राशि
आज आपको मान—सम्मान मिलेगा ही, साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। आज अपनी नई योजनाओं पर काम कर सकेंगे। हालांकि पारिवारिक विवाद होने के कारण दाम्पत्य जीवन पर असर पड़ सकता है।
सिंह राशि
सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी बुद्धि का सदुपयोग करें। आज उत्तम वस्त्र, आहार और उपहार मिलने का योग है। शेयर मार्केट में रुपये लगाए हैं तो स्थिति संतोषजनक रहेगी। कामकाज में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में समय न दे पाने के कारण निराश हो सकते हैं।
कन्या राशि
आज महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। इससे धन लाभ भी होगा। कृषि क्षेत्र और पशुपालन से सामान्य लाभ है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेमियों को प्रेम संबंध में समस्या आ सकती है।
तुला राशि
आज आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति का साथ मिलेगा। शुभचिंतकों का भी साथ मिलेगा। झगड़े—विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
शत्रु से बचने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करें। किसी अस्थायी काम से बढ़िया लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं। मान—सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
धनु राशि
पहले किए गए परिश्रम का फल मिलेगा। करीबी दोस्त दूर हो सकते हैं, हालांकि दूर के परिचित और करीब आएंगे। उद्योग में निवेश कर लाभ कमाने का अच्छा समय है। अभी खर्च करने पर भविष्य में लाभ होगा।
मकर राशि
काम में मन न लगने और आय से ज्यादा खर्च होने से आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही हथियारों से सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है।
कुंभ राशि
आज का दिन शुभ है। परिजनों के सहयोग से विशेष लाभ होगा। बेरोजगार को नौकरी और नौकरी वालों के लिए पदोन्नति के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई—लिखाई में मन लगेगा। कृषि पशुपालन वालों के लिए लाभ का दिन है।
मीन राशि
आज आपको विशेष ख्याति प्राप्त होगी। प्रेम करने वाले आज वादे—कसमे खाएंगे। मित्रता का बंधन मजबूत होगा। आपके शत्रु या प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। आपका परिश्रम सभी को आपका कायल बनाएगा। भौतिक सुख के साधन खरीदने के योग हैं।