Horoscope | तुलसी की पूजा के बाद ही ​आज उत्तर व वायव्य कोण की यात्रा करें

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

आज का पंचांग

श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु :
वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : प्रतिपदा
नक्षत्र : श्रावण (प्रातः 8:15 बजे तक तदुपरांत धनिष्ठा नक्षत्र)
योग : आयुष्मान (प्रातः 6:45 तक तदुपरांत सौभाग्य योग)

आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
उक्त दिशा में यात्रा अति आवश्यक होने पर गुड़ का सेवन कर निकलें। साथ ही आंगन में तुलसी के पौधे में जल दें। हनुमान जी का दर्शन कर यात्रा की शुरुआत करें तो शूलदोष समाप्त हो जाएगा।

आज का राहुकाल
दोपहर बाद 3:24 बजे से शाम 5:03 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक

आज का राशिफल

मेष राशि
कर्म क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। लगनशील बने रहें। राजनेताओं को और राजनीति में काम करने वाले व्यक्तियों को आज के दिन लाभ मिलने का समय है। इस राशि वाले व्यक्ति को आज साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आज आप कहीं धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छा फल प्राप्त होगा।

वृष राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा। नाना प्रकार की सुख—सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। ज्ञान की वृद्धि होगी। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होगा। दान पुण्य करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि
आज आपके कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक लेनदेन करते समय सजग और सावधान रहें।

कर्क राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य में सफलता मिलेगी। आयात—निर्यात के व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आपका परिश्रम आपको धन के साथ-साथ मान सम्मान भी दिलाएगा। धन निवेश संबंधी व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में रहने वालों को आज संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में विजयी होकर और आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि
आज आपकी राशि के लोगों के भाग्य में कुछ आकस्मिक परिवर्तन की संभावना है। वाहन आदि से कहीं जा रहे हैं तो सावधानीपूर्वक चलाएं। अस्त्र—शस्त्र चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। विद्यार्थी प्रगति करेंगे। व्यापार और रोजगार में लाभ मिलने का समय है।

कन्या राशि
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आज के दिन स्थिर धन प्राप्त होने का योग है। शिक्षा क्षेत्र में गुरु का सहयोग और विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिकाओं के लिए मिलने—जुलने का समय है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

तुला राशि
आज आप को माता का सहयोग और प्रेम मिलेगा। परिवार के लोगों से किसी कारणश छोटा-मोटा झगड़ा होने हो सकता है। श्वांस संबंधित समस्या देखने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपका व्यावसायिक यात्रा सुखद और लाभकारी होगी। आज आपको कर्म का बढ़िया फल मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे उसका उचित फल प्राप्त होगा। पराक्रम बढ़ेगा। भाई बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे।

धनु राशि
समाज में आज आपकी प्रशंसा होगी। आज आपको कर्म क्षेत्र में यश प्राप्त होगा। आप मधुर वक्तव्य या भाषण से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने अवसर प्राप्त होगा। आज की यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। शरीर में ऊर्जा और आत्मबल की वृद्धि होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता देखने को मिलेगी। माता का सुख प्राप्त होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
आज आपके कार्यों को नजरंदाज किया जाएगा। कितना ही मेहनत क्यों ना करें, आज आपको अपयश का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बदनामी के दुर्योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा परंतु दोस्त आपसे नाराज रहेंगे। जितना जरूरत हो उतना ही बोलने का प्रयास करें। अति आवश्यक होने पर ही बढ़िया मुहूर्त देखकर यात्रा पर निकलें।

मीन राशि
आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। धन धान्य प्राप्ति के योग हैं। शारीरिक सुख और मानसिक शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता स्थापित होगी। घर पर कोई उत्सव हो सकता है। सगे—संबंधियों से भेंट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *