Horoscope | आखिर क्या कहता है विधि का विधान

शनिवार | 22 अगस्त 2020 | आज का पंचांग/राशिफल

22 अगस्त 2020 का पंचांग

श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु :
वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : शुक्ल
तिथि : चतुर्थी (रात्रि 11:34 बजे तक, उसके उपरांत पंचमी तिथि)
नक्षत्र : हस्त (रात्रि 11:38 बजे तक, उसके उपरांत चित्रा नक्षत्र)
योग : साध्य (दोपहर 3:12 बजे तक, उपरांत शुभ योग)

आज का दिशाशूल 
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व) 
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित होती है) 

दिशाशूल का निदान  
अति आवश्यक कार्य से यात्रा करना पड़े तो उड़द, अदरक या तिल खाकर अथवा इनसे बनी सामग्री का सेवन कर यात्रा करें। इससे शूल दोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अघ्र्य दें और दाहिने से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें।

आज का राहुकाल 
सुबह 08:47 बजे से सुबह 10:24 बजे तक 

आज अभिजीत मुहूर्त 
सुबह 11:34 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक 

22 अगस्त 2020 का राशिफल

मेष राशि
क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। विदेश से व्यापार करते हैं तो आज अच्छा लाभ होगा। आज आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/होगी। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आप में ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप दिए गए कार्य को तय वक्त से पहले ही पूरा कर दिखाएंगे।

वृष राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। चिंतित रहने की आदत ने आपके सोचने की क्षमता कम कर दी है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। पत्नी/पति के साथ सफर पर जाने का आज बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। बात करने का आपका तरीका आज बहुत खराब होगा जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान—सम्मान खो सकते हैं।

मिथुन राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। प्यार के सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आज आप खाली वक्त का सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों अधूरे रह गए थे। आज के दिन आपको वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। परिजन के साथ घूमने—फिरने का समय है।

कर्क राशि
आज आपकी उम्मीद फिर से जगेगी। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में रहेंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जिसे आप चाहते हैं, वह आज पूरे दिन आपको याद करता रहेगा। उसे कोई अच्छा उपहार दे सकते हैं। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे।

सिंह राशि
जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आज आपका दिन ख़ुशनुमा बनाएगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मन को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

कन्या राशि
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता, यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने करेंगे। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।

तुला राशि
बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है। विद्यार्थी अपना कीमती समय इधर—उधर ना गंवाएं।

वृश्चिक राशि
आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो जरुरत के समय आपके पास इसकी कमी हो सकती है। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं।नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं, जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलेंगे तभी मिलेगा।

धनु राशि
तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे पर धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समय निकालें। माता—पिता का आशीर्वाद और सहयोग के चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

मकर राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देगा। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। दिखावा करने से आपको बचना चाहिए। वरना, ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जाएंगे।

कुंभ राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी या शेयर बाजार में लगा रखा है आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपको किसी भी काम को करने में उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए।

मीन राशि
आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे, उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोक-झोंक हो सकती है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बीता सकते हैं।

आज का दिन शुभ और मंगलकारी हो!
शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | +91 – 70076 68977

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *