शुक्रवार, 17 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, तिथि -द्वादशी, नक्षत्र- रोहिणी, योग -वृद्धि।
आज राहुकाल का समय
सुबह 10:23 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
आज अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
यात्रा अत्यंत आवश्यक होने पर राई या जौ से बनी सामग्री खाकर पूर्व की ओर से निकलें। नित्य पूजित तुलसी के पौधे या मंदिर की दाईं ओर से परिक्रमा कर भी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। इससे रास्ते से खतरा टल जाएगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको समय के साथ चलने का प्रयास करना चाहिए। आप अपनी बुद्धि—विवेक से अपना लक्ष्य पा सकते हैं। लगनशील बनें और धैर्य धारण करें तो बढ़िया फल मिलेगा। अपने स्नेहीजनों और कुटुंब से मेलजोल होगा। आज आपको स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा।
वृष राशि
आज आपको नौकरी—चाकरी में पदोन्नति या विशेष लाभ के योग हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपका दिन घर पर ही बीतेगा, फिर भी इसके कारण आपको लाभ मिलेगा। पढ़ाई—लिखाई में पहले से बेहतर होंगे। समय का सदुपयोग करें। आज शारीरिक सुख प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
आज की आपकी यात्रा वैसी नहीं होगी, जैसा आपने सोच रखा है। बेमतलब का व्यय हो सकता है। आज के दिन या यात्रा के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान रखें। अपच जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आप घर के छोटे-मोटे काम में उलझे रहेंगे। आज आपका मन चंचल रहेगा जिससे कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।
कर्क राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार व्यवसाय से बढ़िया लाभ मिलेगा। व्यापार या उच्च शिक्षा के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मनोरंजनपूर्ण दिन है आज का। नौकरी—चाकरी करने वालों को विशेष लाभ होगा। इसी बीच कुछ कठिन परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ेगा। व्यापार—व्यवसाय से कुछ समय निकालकर अपनी प्रेमिका या जीवनसाथी को भी दें नहीं तो आज बात बिगड़ सकती है।
सिंह राशि
आज आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। शरीर में फुर्ती आने से आज आप पहले से अधिक मन लगाकर काम करेंगे। विभिन्न स्थान से धन का आगमन हो सकता है। सुख—सुविधा और साधन जुटाने पर खर्च बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल दिखाई देगा। प्रेम संबंध मजबूत बनेगा।
कन्या राशि
व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ का समय है। रोजगार बढ़ाने का और आमदनी में बढ़ोतरी का समय है। पराक्रम बढ़ने से मन में उत्साह भी बढ़ेगा। आज आपके विरोधी पराजित होंगे। ज्ञान की वृद्धि होगी। नया वाहन सुख प्राप्ति का समय है।
तुला राशि
आपको बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, फिर भी कार्य बनते नजर आएंगे। आज आपको धैर्यपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। पुराने काम बनने से मन में उत्साह उत्पन्न होगा। अपना अधिकार स्थापित करने के लिए आज आपको संघर्ष करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में एक अलग प्रकार की आत्मीयता उत्पन्न होगी। प्रेमी या विपरीत लिंगी मित्रों से आत्मीय संबंध बनेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपको मित्रों, जीवन साथी और सहयोगियों का साथ मिलेगा जिससे प्रतिरूप सफलता प्राप्त होगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें तो सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।
धनु राशि
आज आपको वाहन आदि चलाते समय या कोई भी हथियार का इस्तेमाल करते समय सावधान रहने की जरूरत है। शिक्षा क्षेत्र में अध्ययन—अध्यापन में प्रगति का समय है। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यापार और रोजगार में लाभ होगा।
मकर राशि
आज आपको प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका मिलेगा और आप विजयी होंगे। विद्या अध्ययन में सफलता मिलेगी। अगर किसी चीज में शंका उत्पन्न होती है तो गुरु के सानिध्य में जाएं, लाभ होगा।
कुंभ राशि
आज आपका समय विशेष बलवान नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण लक्ष्य से दूर होंगे फिर भी हिम्मत करके पुरुषार्थ करें तो काम बन जाएगा। कपड़ा—लत्ता, ज्वेलरी खरीदने का समय है किंतु खरीदते समय समझदारी से मोलतोल करें नहीं तो ठगे जा सकते हैं। कठिन परिस्थिति से समझौता करना पड़ सकता है।
मीन राशि
आज की यात्रा आपको आंतरिक खुशी देगी और बढ़िया लाभ मिलेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखा करें। पहले की तरह सब को बताते हुए कार्य करेंगे तो विफल हो सकते हैं। प्रयास करें तो पूर्व की समस्याओं से आज निदान पा सकते हैं। आपके वार्तालाप का ढंग आज आपको समस्या में डाल सकता है।