28 नवम्बर 2020 | आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की चाल के अनुसार शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं। इनका हम सभी के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राशियों का निर्धारण जन्म के आधार पर होता है, जिनसे किसी व्यक्ति का स्वभाव पता चलता है। कुल 12 राशियां होती हैं। ये 12 राशियां हैं— मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन।

तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि क्या है और आज का आपका राशिफल क्या है!

मेष (Aries)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ है तो आपकी राशि मेष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 मार्च से 20 अप्रैल तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मेष होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको नौकरी-चाकरी में पदोन्नति या विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और आज आपको परिवार का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। आत्मबल की वृद्धि होगी। सरकार से अथवा किसी विशिष्ट सरकारी अधिकारी का सहयोग और उनके द्वारा धन लाभ होने की संभावना है। स्मरण शक्ति का विकास होगा। अध्ययन-अध्यापन में पहले से बेहतर लाभ होगा। शरीर स्वस्थ और बलवान रहेगा।

वृष (Taurus)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो है तो आपकी राशि वृष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 अप्रैल से 21 मई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृष या वृषभ होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपका मन चंचल एवं अस्थिर रहेगा। चंचल मन होने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। घर के छोटे-मोटे कामों में उलझे रहेंगे। यात्रा के दौरान अधिक व्यय संभव है, अतः आज के दिन यात्रा नहीं करना ही आपके लिए बेहतर होगा। यात्रा करने पर खानपान का विशेष ध्यान रखें। शल्य चिकित्सा में धन का व्यय हो सकता है।

मिथुन (Gemini)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह है तो आपकी राशि मिथुन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 मई से 21 जून तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मिथुन होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज का दिन आपके लिए मनोरंजनपूर्ण है। धन-धान्य की वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज के दिन आपको लगभग सभी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। सगे-संबंधियों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक कुछ लाभ मिलने की आशा है। अपने प्रिय के लिए समय निकालें।

कर्क (Cancer)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो है तो आपकी राशि कर्क है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 जून 22 जुलाई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कर्क होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पिता का साथ एवं उनका सलाह मिलेगा। पिता के द्वारा विशेष सहयोग मिलने से व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा लेने वालों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंदित होगा तथा प्रेम संबंध मजबूत होगा।

सिंह (Leo)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे है तो आपकी राशि सिंह है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 जुलाई से 21 अगस्त तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि सिंह होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज के दिन धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। धर्म कर्म का लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक उन्नति का समय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी एवं ज्ञान की वृद्धि होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सतगुरुओं के सत्संग का लाभ मिलेगा।

कन्या (Virgo)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो है तो आपकी राशि कन्या है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 अगस्त से 23 सितंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कन्या होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको अपने कर्म क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। सफल होने के लिए आपको धैर्य रखने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहें। सफर में सावधानी बरतें। मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार ना आने दें।

तुला (Libra)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते है तो आपकी राशि तुला है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि तुला होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको व्यापार में संतोषजनक लाभ मिलेगा। साझेदारी के काम से बढ़िया लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र में मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दैनिक आय व रोजगार की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होगा। जीवन साथी को कुछ ना कुछ सरप्राइज देते रहे और प्रसन्न रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू है तो आपकी राशि वृश्चिक है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 अक्तूबर से 22 नवंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृश्चिक होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज के दिन विद्यार्थियों को विद्या क्षेत्र में कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। स्मरण शक्ति का विकास होगा। आज आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज आप धन संचय करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधित विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन किसी से भी उधार ना लें। शादी को सिर्फ एक शारीरिक रिश्ता समझने वाले को आज सच्चे प्यार का अहसास होगा।

धनु (Sagittarius)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे है तो आपकी राशि धनु है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि धनु होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आप प्रतिस्पर्धाओं में विजयी होंगे। अध्ययन-अध्यापन या शिक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धि प्राप्ति होगी। आज आपको उत्तम ज्ञान के साथ-साथ उत्तम पुत्र सुख भी मिलने की संभावना है। आज के दिन आप स्वादिष्ट पकवान का आनन्द उठाएंगे। आपका प्रेम संबंध और मजबूत बनेगा।

मकर (Capricorn)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी है तो आपकी राशि मकर है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मकर होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको नए-नए वस्त्र व आभूषण की खरीदारी करने का अवसर मिल सकता हैं किंतु खरीदारी करते समय सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको किसी न किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। किसी भी प्रकार की परिस्थितियों से सूझबूझ से समझौता करें। मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर दिखाई देने की संभावना है। मन में किसी भी प्रकार का चिंताओं को पलने ना दें।

कुंभ (Aquarius)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द है तो आपकी राशि कुंभ है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 जनवरी से 19 फरवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कुंभ होती है।

आपका आज का राशिफल यह है-
आज आप व्यापार या धनार्जंन के लिए दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ें, आज सफलता मिलेगी। आज के दिन भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे परंतु गुप्त शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है।

मीन (Pisces)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची है तो आपकी राशि मीन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 20 फरवरी से 20 मार्च तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मीन होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—

आज आपको स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज के दिन लगनशील बने रहें और धैर्य धारण करें तो बढ़िया फल मिलने की संभावना है। नौकरी तथा व्यापार क्षेत्र में विभिन्न नए अवसर प्राप्त होंगे।आज आपको समय के साथ चलने का प्रयास करना चाहिए। बौद्धिक कार्य करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी होगा।

आज का दिन सभी के लिए शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *