ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की चाल के अनुसार शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं। इनका हम सभी के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राशियों का निर्धारण जन्म के आधार पर होता है, जिनसे किसी व्यक्ति का स्वभाव पता चलता है। कुल 12 राशियां होती हैं। ये 12 राशियां हैं— मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन।
आइए जानते हैं कि आपकी राशि क्या है और आज का आपका राशिफल क्या है!
मेष (Aries)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ है तो आपकी राशि मेष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 मार्च से 20 अप्रैल तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मेष होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको मित्रों और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तम समय है। व्यापार और रोजगार के लिए आज के दिन संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। रुके हुए धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृष (Taurus)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो है तो आपकी राशि वृष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 अप्रैल से 21 मई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृष या वृषभ होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कार्य बिना रुकावट के संपन्न होंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा। आज लोगों से बातचीत का आपका लहजा बदलने से आप समाज में अपना अलग स्थान बनाएंगे। मान—सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी बातों से ही काम बन सकता है।
मिथुन (Gemini)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह है तो आपकी राशि मिथुन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 मई से 21 जून तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मिथुन होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। घर में सुख—शांति बनी रहेगी। स्वस्थ शरीर का सुख मिलेगा।
कर्क (Cancer)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो है तो आपकी राशि कर्क है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 जून 22 जुलाई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कर्क होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
नूतन व्यापार—व्यवसाय में आज आपको घाटा सहना पड़ सकता है। आज के दिन किए हुए लेनदेन से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। खर्च अधिक हो सकता है। किसी कारण वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
सिंह (Leo)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे है तो आपकी राशि सिंह है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 जुलाई से 21 अगस्त तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि सिंह होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज कार्यक्षेत्र में संतोषजनक लाभ नहीं मिलने से भी आप असंतुष्ट नहीं होंगे। कार्य की अधिकता के कारण दिनभर व्यस्त रहेंगे। आय और रोजगार में वृद्धि होगी। दौड़ भाग ज्यादा होने से शाम को घर आने के बाद आपका मिजाज थोड़ा चिड़चिड़ा देखने को मिल सकता है।
कन्या (Virgo)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो है तो आपकी राशि कन्या है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 अगस्त से 23 सितंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कन्या होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार—व्यवसाय से बढ़िया धन लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे।आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा। रात में अचानक कुछ लाभ मिलने की संभावना है।
तुला (Libra)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते है तो आपकी राशि तुला है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि तुला होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
कार्य क्षेत्र में आज आपको परिवार और मित्रों का साथ-सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में अपना मन लगाएंगे। भूमि और पशुपालन के माध्यम से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। पिता के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू है तो आपकी राशि वृश्चिक है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 अक्तूबर से 22 नवंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृश्चिक होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज के दिन आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रुओं से वाद-विवाद बढ़ सकता है, सावधानी बरतें। कार्य का बोझ बढ़ने से शरीर सुस्त रहेगा। मेहनत अधिक करना पड़ेगा।
धनु (Sagittarius)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे है तो आपकी राशि धनु है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि धनु होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज के दिन प्रेम बंधन और वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे। आज के दिन कार्य सम्पादन होने में देरी हो सकती है। वैदेशिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा और समाज में मान—सम्मान बढ़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी। किसि विपरीतलिंगी मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा।
मकर (Capricorn)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी है तो आपकी राशि मकर है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मकर होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। शरीर में कोई नया रोग देखा जा सकता है, खानपान का ध्यान रखें। आज के दिन किसी से भी कर्ज ना लें, कर्ज में डूब सकते हैं। शत्रु से पीड़ा मिल सकती है, उनसे सावधान रहें।
कुंभ (Aquarius)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द है तो आपकी राशि कुंभ है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 जनवरी से 19 फरवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कुंभ होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से काम करें, सफल होने की पूरी उम्मीद है। प्रेम संबंध मजबूत और मधुर होंगे।
मीन (Pisces)
यदि आपके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची है तो आपकी राशि मीन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 20 फरवरी से 20 मार्च तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मीन होती है।
आपका आज का राशिफल यह है—
रोजगार के लिए परदेस जाने का समय है। शिक्षा नौकरी या काम के लिए आज आपको अपने शहर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपको परिवार से दूर होना पड़ सकता है।साहित्य और रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अचानक कहीं से लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने कार्य में कुछ ढीले नजर आएंगे। इसके कारण पारिवारिक कलह भी हो सकता है।

आज का दिन सभी के लिए शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,
आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977