6 दिसंबर 2020 | आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की चाल के अनुसार शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं। इनका हम सभी के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राशियों का निर्धारण जन्म के आधार पर होता है, जिनसे किसी व्यक्ति का स्वभाव पता चलता है। कुल 12 राशियां होती हैं। ये 12 राशियां हैं— मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन।

तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि क्या है और आज का आपका राशिफल क्या है!

मेष (Aries)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ है तो आपकी राशि मेष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 मार्च से 20 अप्रैल तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मेष होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा और गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आपको प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृष (Taurus)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो है तो आपकी राशि वृष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 अप्रैल से 21 मई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृष या वृषभ होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको परिवार का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।आज के दिन व्यर्थ में किसी से भी ना उलझें। अकारण समस्या में पड़ सकते हैं। सुख में कमी आएगी। जमीन जायदाद संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है।

मिथुन (Gemini)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह है तो आपकी राशि मिथुन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 मई से 21 जून तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मिथुन होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से आपको सकारात्मक फल प्राप्त होगा। पराक्रम बढ़ने से कार्य की गति में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। कर्म का बढ़िया फल प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो है तो आपकी राशि कर्क है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 जून 22 जुलाई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कर्क होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपकी मधुर वाणी का प्रभाव चारों ओर देखने को मिलेगा। अपने मधुर वक्तव्य से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कर्मक्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। कुटुंब से लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह (Leo)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे है तो आपकी राशि सिंह है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 जुलाई से 21 अगस्त तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि सिंह होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर ऊर्जावान और आत्मबल से भरपूर रहेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। चेहरे में चमक का कारण है आपकी खुशी। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता आएगी। माता का सुख प्राप्त होगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो है तो आपकी राशि कन्या है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 अगस्त से 23 सितंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कन्या होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज के दिन आपको दफ्तर में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पारिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा परंतु आज आपको दोस्तों से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। यात्रा करना अति आवश्यक होने पर शुभ मुहूर्त पर ही करें।

तुला (Libra)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते है तो आपकी राशि तुला है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि तुला होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आप पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। धन.धान्य की वृद्धि होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा और मन शान्त रहेगा। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंददायक और रोमांचक होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू है तो आपकी राशि वृश्चिक है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 अक्तूबर से 22 नवंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृश्चिक होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही उत्तम माना जाएगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज सफलता मिलेगी। कर्म क्षेत्र में आय की वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ संभव है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। विद्यार्थिओं को आज के दिन प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे है तो आपकी राशि धनु है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि धनु होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ होगा और परिवार का सुख मिलेगा। नाना प्रकार की सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। आपके घर आज कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने की संभावना है। आज के दिन दान धर्म-कर्म से पुण्य फल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

मकर (Capricorn)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी है तो आपकी राशि मकर है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मकर होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज के दिन आपको कार्यालय में काम का बोझ अधिक हो सकता है। इससे थकान होगी। मन विचलित रहेगा और कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक लेनदेन करते समय सजग और सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द है तो आपकी राशि कुंभ है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 जनवरी से 19 फरवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कुंभ होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको वैदेशिक कार्य क्षेत्र से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में रहने वालों को आज संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा या संतान के कारण सुख मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध में मधुरता आएगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-सुविधा के नए साधन जुटाएंगे।

मीन (Pisces)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची है तो आपकी राशि मीन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 20 फरवरी से 20 मार्च तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मीन होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको गुप्त शत्रु का भय सता सकता है। आज आपके साथ कुछ आकस्मिक परिवर्तन घटने की संभावना है। वाहन आदि से कहीं जाना पड़े तो सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट आदि लगने की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार और रोजगार में लाभ मिलने की संभावना है।

आज का दिन सभी के लिए शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977

Leave a Reply

Your email address will not be published.