10 अक्तूबर 2020 | आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की चाल के अनुसार शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं। इनका हम सभी के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राशियों का निर्धारण जन्म के आधार पर होता है, जिनसे किसी व्यक्ति का स्वभाव पता चलता है। कुल 12 राशियां होती हैं। ये 12 राशियां हैं— मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन।

तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि क्या है और आज का आपका राशिफल क्या है!

मेष (Aries)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ है तो आपकी राशि मेष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 मार्च से 20 अप्रैल तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मेष होती है।

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपका पराक्रम बढ़ेगा। जरूरत पड़ने पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादों को तरोताजा करने का मौका प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी कार्य से यात्रा करनी पड़े तो आज उसका परिणाम सुखद होगा। आज के दिन अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए कार्य करें। सफलता पाने में आसानी होगी।

वृष (Taurus)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो है तो आपकी राशि वृष है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 अप्रैल से 21 मई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृष या वृषभ होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आपकी धैर्य शक्ति और मिलनसार गुण ही आज के दिन आपको सफलता दिलाएगी। आज आपको धन संचय करने का हुनर पता चलेगा और इससे आप बचत कर सकते हैं। स्वजनों से भेंट होगी और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। अपनी मधुरवाणी से सभी को प्रभावित करेंगे और उनसे लाभ प्राप्त प्राप्त करने में सफल होंगे। कुटुम्ब के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन (Gemini)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह है तो आपकी राशि मिथुन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 मई से 21 जून तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मिथुन होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। काम में मन लगेगा। भाग्य पर निर्भर ना रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आज आप किसी बड़े व्यावसायिक लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा और धन-धान्य की वृद्धि होगी। नौकरी वाले व्यक्तियों की तरक्की होने की सम्भावना है।

कर्क (Cancer)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो है तो आपकी राशि कर्क है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 जून 22 जुलाई तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कर्क होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज के दिन की यात्रा आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। यात्रा से आपको कोई लाभ भी नहीं मिलेगा। फिजूल खर्च बढ़ सकता है। आज से ही बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो बाद में आपको दिक्कत आ सकती है। आज के दिन खानपान का विशेष ध्यान रखें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। व्यापार में व्यय की संभावना है। आज आपको उदार और स्नेह से भरा प्यार का तोहफा मिल सकता है।

सिंह (Leo)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे है तो आपकी राशि सिंह है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 जुलाई से 21 अगस्त तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि सिंह होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
रियल स्टेट में निवेश और वित्तीय लेनदेन के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। जरूरत पड़ने पर दोस्तों का साथ मिलेगा। व्यापार—व्यवसाय से लाभ होगा। आपकी राशि के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। उद्योग व्यापार में लाभ का समय है। नौकरी करने वाले योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रेमी या जीवन साथी के लिए समय निकालने का प्रयास करें।

कन्या (Virgo)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो है तो आपकी राशि कन्या है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 22 अगस्त से 23 सितंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कन्या होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज का दिन मौज—मस्ती और आनंद से भरा रहेगा क्योंकि आज आप जिंदगी को पूरी तरह जी सकेंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक फायदा दिलाएगा। आज के दिन आपको व्यापार—व्यवसाय में बढ़िया लाभ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय का विस्तार होगा। कार्य में मन लगने से आय की वृद्धि होगी। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपको सफलता दिलाएगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

तुला (Libra)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते है तो आपकी राशि तुला है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि तुला होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आपका आकर्षक स्वभाव और खुशमिजाज व्यक्तित्व आज नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा। आज आपका पराक्रम बढ़ने से मन में उत्साह और ऊर्जा की वृद्धि होगी। आपकी सफलता के आड़े आने वाले व्यक्ति आज खुद ही नीचे गिरेंगे। रोजगार बढ़ेगा, आय की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा, आध्यात्मिक शक्ति का विकास होगा। जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

वृश्चिक (Scorpius)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू है तो आपकी राशि वृश्चिक है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 24 अक्तूबर से 22 नवंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि वृश्चिक होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम स्थान पर है। आज के दिन रक्तचाप के रोगियों को भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना होगा। घर में किसी वस्तु के खराब होने से धन खर्च होने की संभावना है। आज आप प्रतिस्पर्धा में विजयी होकर पुरस्कृत होंगे। उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। दुर्घटना आदि के योग हैं, सावधान रहें। अपने जीवनसाथी के प्यार और साथ से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर पाएंगे।

धनु (Sagittarius)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे है तो आपकी राशि धनु है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि धनु होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे लेकिन गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी सफलता मिलेगी। समय के साथ—साथ चलने की भागमभाग में परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। सरकारी क्षेत्र से मान—सम्मान मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में खुशियां आने से नई उमंग आएगी। प्रेम संबंध मधुर और मजबूत बनेंगे।

मकर (Capricornus)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी है तो आपकी राशि मकर है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मकर होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आपको विद्या धन का लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति होगी। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है। रचनात्मक क्षेत्र में काम करें। आज आपको उत्तम प्रकार की संपत्ति का लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा धन का खर्च कर सकते हैं। आज के दिन ऋण बिल्कुल ना लें। लेनदेन करते समय सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आज आपके पास पर्याप्त समय रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द है तो आपकी राशि कुंभ है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 21 जनवरी से 19 फरवरी तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि कुंभ होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष है, प्रतिस्पर्धा में विजयी होंगे। अध्ययन—अध्यापन में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान—सम्मान बढ़ेगा। क्षणिक गुस्सा और दुर्भावना की वजह बन सकती है। लंबे समय से चले आ रहे झगड़ों को आज ही सुलझा लें। हो सकता है कल बहुत देर हो जाए। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। बौद्धिक क्षेत्र से यश की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज के दिन आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन (Pisces)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची है तो आपकी राशि मीन है। आप जन्मतिथि से भी अपनी राशि जान सकते हैं। 20 फरवरी से 20 मार्च तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों की राशि मीन होती है।  

आपका आज का राशिफल यह है—
आज आप कठिन परिश्रम और पुरुषार्थ के माध्यम से लक्ष्य तक पहुंचेंगे। आज आपका समय अनुकूल नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। वाद-विवाद में पड़ना और दूसरों से बेमतलब उलझना आपको समस्या में डाल सकता है। आज आपको कोई भी निर्णय समझदारी से लेना होगा। शराब और सिगरेट में अपना धन खर्च ना करें। इससे आपकी सेहत के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। तरोताजा होने के लिए आज आपको अच्छी तरह से आराम करने की जरूरत है।

आज का दिन सभी के लिए शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *