बुधवार | Wednesday | 16 सितंबर 2020 | 16th September 2020 | आज का पंचांग | Aaj ka panchang | आज का राशिफल | Aaj ka rashifal | Horoscope of 16th September 2020 | Horoscope Today | Panchang Today | Rashifal Today
16 सितंबर 2020 का पंचांग
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : वर्षा
मास : शुद्ध आश्विन
पक्ष : कृष्ण
तिथि : चतुर्दशी (शाम 6:57 बजे तक, उसके उपरांत अमावस्या तिथि)
नक्षत्र : मघा (दोपहर 12 बजे तक, उपरांत पूर्वाफाल्गुनी)
योग : सिद्ध (प्रात 8:08 बजे तक उपरांत साध्य योग)
आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व)
(दिशाशूल में यात्रा वर्जित होती है)
दिशाशूल का उपाय
यदि यात्रा अति आवश्यक हो तो हरा फल, तिल या धनिया खाकर पूर्व की ओर से यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। घर से निकलकर आंगन में तुलसी की परिक्रमा करें। तुलसी का पौधा नहीं है तो विघ्नहर्ता गणेश भगवान के मंदिर की परिक्रमा कर यात्रा प्रारंभ करें। इससे अशुभ प्रभाव दूर होगा। यात्रा में आने वाले संकट टल जाएंगे।
आज का राहुकाल
दोपहर 11:54 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:28 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक
16 सितंबर 2020 का राशिफल
मेष राशि
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा और गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से कोई खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृष राशि
आज परिवार का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन व्यर्थ में किसी से भी ना उलझें, समस्या खड़ी हो सकती है। सुख में कमी आएगी। जमीन—जायदाद संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है।
मिथुन राशि
आज आपको व्यापार के लिए लंबी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। पराक्रम बढ़ने से कार्य की गति बढ़ेगी। भाई—बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। कर्म का बढ़िया फल प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ने वाला है। अपने मधुर वक्तव्य से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कर्मक्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। कुटुंब से लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर ऊर्जा और आत्मबल से भरपूर रहेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। चेहरे पर आज कुछ अलग ही चमक देखने को मिलेगी। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता आएगी। माता से सुख प्राप्त होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
आज के दिन आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा परंतु आज दोस्तों का साथ नहीं मिलेगा। अति आवश्यक होने पर शुभ मुहूर्त पर ही यात्रा करें।
तुला राशि
माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। धन—धान्य की वृद्धि होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा और मन शांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंददायक और रोमांचक होगा।
वृश्चिक राशि
राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज सफलता मिलेगी। कर्मक्षेत्र में आय की वृद्धि होगी। व्यापार—व्यवसाय में लाभ संभव है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज के दिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। नाना प्रकार की सुख—सुविधाएं हासिल होंगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। आपके घर में आज कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने की संभावना है। आज के दिन दान धर्म करके पुण्यफल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि
आज के दिन आपको ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। काम का बोझ बढ़ने से शारीरिक थकान होगी। शरीर में रोग के कारण कष्ट पहुंचेगा और कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक लेन—देन करते समय सजग और सावधान रहें।
कुंभ राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में रहने वालों को संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा या संतान के कारण सुख मिलेगा। वैवाहिक संबंध और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-सुविधा के साधन जुटाएंगे।
मीन राशि
आज आपको शत्रु का भय सता सकता है। कुछ आकस्मिक परिवर्तन हो सकता है। वाहन आदि से कहीं जाना पड़े तो सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट आदि लगने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार और रोजगार में लाभ मिलने की संभावना है।
आज का दिन सभी के लिए शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977