शुक्रवार | Friday | 25 सितंबर 2020 | 25th September 2020 | Today’s Horoscope | Horoscope of 25th Sept. 2020
25 सितंबर 2020 का पंचांग
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : शरद
मास : अधिक आश्विन
पक्ष : शुक्ल
तिथि : नवमी (रात्रि 10:25 बजे तक, उपरान्त दशमी)
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा (रात्रि 11:00 बजे तक, उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र)
योग : शोभन (रात्रि 1:45 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग)
राहु काल
सुबह 10:18 बजे से 11:49 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:25 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
यात्रा अत्यंत आवश्यक होने पर राई या जौ से बनी सामग्री खाकर पूर्व की ओर से निकलें। नित्य पूजित तुलसी के पौधे या मंदिर की दायीं ओर से परिक्रमा कर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। ऐसा करने मात्र से रास्ते का खतरा टल जाएगा और आपकी यात्रा सुखद और सफल होगी।
25 सितंबर 2020 का राशिफल
मेष राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। नाना प्रकार की सुख—सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।आपके घर में आज कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने की संभावना है। आज के दिन दान धर्म करने से पुण्य फल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
वृष राशि
आज के दिन आपको ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। काम का बोझ बढ़ने से शारीरिक थकान होगी। शरीर अस्वस्थ रहने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक लेनदेन करते समय सजग और सावधान रहें।
मिथुन राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में रहने वालों को आज संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा या संतान के कारण सुख मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आप परिवार में सुख-सुविधा के नए साधन जुटाएंगे।
कर्क राशि
आज आपको शत्रु का भय रहने की संभावना है। आज आपके साथ कुछ आकस्मिक परिवर्तन हो सकता है। वाहन आदि से कहीं जाना पड़े तो सावधानीपूर्वक ड्राइव करें। चोट लग सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र से लाभ मिलेगा।व्यापार और रोजगार से लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा और गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।
कन्या राशि
आज आपको अपने परिवार का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन व्यर्थ में किसी से भी ना उलझें। बिना कारण समस्या में पड़ सकते है। सुख में कमी आएगी। जमीन जायदाद संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है।
तुला राशि
आज आपको व्यापार के लिए लंबी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। पराक्रम बढ़ने से कार्य की गति में वृद्धि होगी। भाई—बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। कर्म का बढ़िया फल प्राप्त होंगा।
वृश्चिक राशि
आज आपकी वाणी का सभी पर प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने मधुर वक्तव्य से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कर्मक्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। कुटुंब से लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर ऊर्जावान और आत्मबल से भरपूर रहेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। शरीर में आज कुछ अलग ही चमक रहेगी। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता आएगी। माता का सुख प्राप्त होगा। मान—सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आज के दिन आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा परंतु आज आप दोस्तों का साथ नहीं मिलने से चिंतित रहेंगे। यात्रा करना अति आवश्यक होने पर शुभ मुहूर्त पर ही यात्रा करें।
कुंभ राशि
आपको आज माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। धन—धान्य की वृद्धि होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा और मन शांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंददायक और रोमांचक होगा।
मीन राशि
राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज के दिन सफलता मिलेगी। कर्म क्षेत्र में आय की वृद्धि होगी। व्यापार—व्यवसाय में लाभ संभव है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज के दिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
आज का दिन शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं कामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश,
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977