HOROSCOPE | कैसा रहेगा आज का दिन?

शनिवार | 26 सितंबर 2020 | दैनिक पंचांग | दैनिक राशिफल

26 सितंबर 2020 का पंचांग

श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : शरद
मास : अधिक आश्विन
पक्ष : शुक्ल
तिथि : दशमी (रात्रि 9:41 बजे तक, उपरांत एकादशी तिथि)
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा (रात्रि 10:59 बजे तक, उपरांत श्रवण नक्षत्र)
योग : अतिगंड (रात्रि दोपहर 12:07 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग)

आज का दिशाशूल 
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व) 
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित होती है) 

दिशाशूल का निदान  
उड़द, अदरक या तिल खाकर अथवा इनसे बनी सामग्री का सेवन कर यात्रा की शुरुआत करें। इससे शूल दोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अघ्र्य दें और दायीं ओर से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें।

आज राहुकाल 
सुबह 08:48 बजे से सुबह 10:20 बजे तक 

अभिजीत मुहूर्त 
सुबह 11:24 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक 

26 सितंबर 2020 का राशिफल

मेष राशि
आज आपके व्यापार—व्यवसाय में वृद्धि होगी। मनोवांछित कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पिता का साथ और सहयोग मिलेगा। पिता से विशेष सहयोग मिलने से व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी होगा और प्रेम संबंध मजबूत होगा।

वृष राशि
आज के दिन आप धर्म—कर्म में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी आध्यात्मिक उन्नति का समय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी और ज्ञान की वृद्धि होगी। समाज में मान—सम्मान बढ़ेगा। सतगुरुओं के सत्संग का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
आज आपको अपने कर्म क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सफल होने के लिए आपको धैर्यपूर्वक रहने की जरूरत है। वाद—विवाद से दूर रहें। सफर में सावधानी बरतें। मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार ना आने दें।

कर्क राशि
आज आपको व्यापार में संतोषजनक लाभ मिलेगा। साझेदारी के काम से बढ़िया लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में मान—सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। दैनिक आय और रोजगार की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
आज के दिन विद्यार्थियों को विद्या क्षेत्र में सिद्धि मिलेगी अर्थात कोई उपलब्धि प्राप्ति होगी। स्मरण शक्ति का विकास होगा। आज आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन किसी से भी उधार ना लें।

कन्या राशि
आज आपको कोई भी प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। अध्ययन —अध्यापन या शिक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धि प्राप्ति होगी। आज आपको उत्तम ज्ञान के साथ-साथ उत्तम पुत्र सुख भी मिलने की संभावना है। आज आप स्वादिष्ट पकवान का आनंद उठाएंगे। आपका प्रेम संबंध आज और मजबूत होगा।

तुला राशि
आज आप नए वस्त्र और जेवरात की खरीदारी कर सकते हैं किंतु सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको किसी न किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। किसी भी प्रकार की परिस्थिति का सामना अपनी सूझबूझ से करें। मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर होने की संभावना है। मन में किसी भी प्रकार का चिंता को न पलने दें।

वृश्चिक राशि
आज आप व्यापार के लिए या धनार्जन के लिए दूर देश की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए लक्ष्य की तरफ बढ़ें तो सफलता मिलेगी। आज के दिन आपके भाई—बहनों के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे परंतु गुप्त शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है।

धनु राशि
आज आपको स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। आपका स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज के दिन लगनशील बने रहें और धैर्य धारण करें। बढ़िया फल मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार क्षेत्र में विभिन्न नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको समय के साथ चलने का प्रयास करना चाहिए। बौद्धिक कार्य करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी होगा।

मकर राशि
आज आपको नौकरी—चाकरी में पदोन्नति या विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और आज आपको परिवार का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। आत्मबल की वृद्धि होगी। सरकार और किसी विशिष्ट सरकारी अधिकारी का सहयोग और उससे धन लाभ होने की संभावना है। स्मरण शक्ति का विकास होगा। अध्ययन क्षेत्र में पहले से बेहतर होंगे। शरीर स्वस्थ और बलवान रहेगा।

कुंभ राशि
आज आपका मन चंचल और अस्थित रहेगा। चंचल मन होने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। घर के छोटे-मोटे कामों में उलझे रहेंगे। यात्रा के दौरान अधिक व्यय संभव है, अतः आज के दिन यात्रा नहीं करना ही आपके लिए बेहतर होगा। यात्रा के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखें। शल्य चिकित्सा में धन व्यय हो सकता है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मनोरंजक है। धन-धान्य की वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज के दिन आपको लगभग सभी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। सगे—संबंधियों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक कुछ लाभ मिलने की आशा है। अपने प्रेमी के लिए समय निकालें।

आज का दिन शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *