कोरोना महामारी के इस दौर में जहां चारों तरफ दर्द और मातम पसरा है, वहीं 8 मई को एक तीस साल की लड़की का वीडियो वायरल हुआ। कोरोना से पीड़ित इस लड़की को अस्पताल में बेड नहीं मिल पाया था। इसलिए उसे कोविड इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया था। उसे NIV यानी Non Invasive Ventilation पर रखा गया था। साथ ही रेमडेसिविर और प्लाज्मा थेरेपी भी दी जा रही थी। 8 मई को उम्मीद का चेहरा बनी इस लड़की का वीडियो शेयर किया डॉक्टर मोनिका लांगेह ने। जिसमें ये लड़की लव यू ज़िंदगी गाने पर झूमती नज़र आ रही है। इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ और लोग इसे लव यू ज़िंदगी बुलाने लगे।
पर ज़िंदगी को लव यू कहने वाली ये लड़की आखिरकार कोरोना से हार गई। गुरुवार को इस लड़की की मौत हो गई। पर जाते जाते ये लड़की सिखा गई कि ज़िंदगी को आखिरी दम तक जीते रहिए और इस अंदाज़ में की आपकी ज़िंदगी औरों के लिए मिसाल बन जाए।
डॉ. मोनिका लांगेह ने जो वीडियो शेयर किया उस पर लिखा,
She is just 30yrs old & She didn’t get icu bed we managing her in the Covid emergency since last 10days.She is on NIVsupport,received remedesvir,plasmatherapy etc.She is a strong girl with strong will power asked me to play some music & I allowed her.
Lesson:”Never lose the Hope” https://twitter.com/drmonika_langeh/status/1391062602860482562