कोरोना की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट देने वाली लैब का भंडाफोड़ | News update

22 नवंबर 2020 | आज की सुर्खियां

  1. गुरुग्राम- कोरोना टेस्ट की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, संक्रमित मरीज को नेगेटिव बताकर विदेश भेजने का आरोप।
  2. मध्य प्रदेश- सिवनी में रात 1.45 पर 4.7 की तीव्रता वाले भूंकप के झटके महसूस किए गए।
  3. झारखंड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस आज, कोरोना के मद्देनजर सादगी भरे समारोह का होगा आयोजन।
  4. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ का सोनभद्र और मिर्जापुर दौरा आज, करेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन।
  5. राजस्थान के जयपुर और जोधपुर समेत आठ ज़िलों में लगेगा रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू।
  6. मऊ- घोसी इलाके में दुधमुहे बच्चे को मां की गोद से लेकर भागा बंदर, कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बंदर से छुड़ाया गया, घायल हालत में बच्चा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती।
  7. अयोध्या- राम मंदिर के निर्माण के अगले चरण की तैयारी को लेकर निर्माण समिति की बैठक आज।
  8. राजस्थान- ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण के चुनाव के लिए थमा प्रचार, 23 नवंबर को होगा मतदान।
  9. मेरठ- साल 2017 में सौ साल की बुजुर्ग से रेप के मामले में 28 साल के आरोपी को 25 हजार के जुर्माने के साथ उम्रकैद की सज़ा।
  10. घर से गांजा मिलने के मामले में गिरफ्तार कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की अदालत में पेशी आज।
  11. नागरौटा हमले में भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, भारत के राजनयिक को जारी किया समन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *