1. किसान नेताओं की हुई बैठक, किसान नेताओं ने किया साफ- मांगे माने जाने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
2. किसानों के समर्थन में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज़ हरभजन, बोले- बिना भिड़ंत के हम अन्नदाताओं की बात नहीं सुन सकते क्या?
3. प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में बढ़ायी जाएगी सीएनजी बसों की संख्या, डीटीसी खरीदेगी 1250 नई एसी बसें। बीते दो सालों में 1681 नई बसें शामिल हुईं।
4. राज्यसभा जा सकते हैं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, बीजेपी ने बनाया बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार।
5. बिहार विधानसभा सत्र के आखिर दिन हुआ जमकर हंगामा, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच ज़ुबानी जंग के बीच नीतीश ने चुनाव प्रचार के दौरान नौ बच्चों वाले बयान पर दी सफाई, बोले- हम प्रजनन दर की बात कर रहे थे।
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद के वैक्सीन सेंटर्स का दौरा आज, वैक्सीन की तैयारियों का लेंगे जायजा।
7. कानपुर- हरिद्वार और वाराणसी की तर्ज पर हर दिन गंगा आरती की तैयारी, अटल घाट पर एक साथ जले 21 हजार दीप, पहले हर तीस दिन पर और उसके बाद हर दिन होगी आरती, पहला ट्रायल रहा सफल।
8. भारतीय नौसेना का फाइटर प्लेन मिग-29 अरब सागर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट लापता, दूसरे को बचाया गया।
9. पहले वन डे मैच में टीम इंडिया ने फैंस को किया निराश, ऑस्ट्रेलिया से 66 रन से हारा भारत। स्टीव स्मिथ बने मैन ऑफ द मैच।
10. हैदराबाद में संजय दत्त से मिलने पर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर कंगना रनावत, लोगों ने पूछे नेपोटिज्म को लेकर सवाल, साथ ही कंगना को दिया अवसरवादी करार।