गोंडा- एक मकान में धमाके से दो मंज़िला इमारत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे, सात लोगों की मौत।
यूपी- विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसपी ने शुरु की तैयारी, बदले गए लखनऊ समेत 6 जगहों के ज़िलाध्यक्ष।
महाराष्ट्र- ब्लैक फंगस के चार हजार मामले आए सामने, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सभी के मुफ्त इलाज की है व्यवस्था।
झारखंड- खूंटी में कोविड सर्वे के दौरान स्वास्थ्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज।
मध्य प्रदेश- बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र, कोरोना काल में काम करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों को देवदूत बताते हुए कोरोना योद्धा की श्रेणी में रखने पर विचार की अपील।
भोपाल- प्रत्यक्षा नाम की छात्रा ने बनाया ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम वाले मरीजों के लिए मूवेबल टॉयलेट, 80 लीटर के ओवरहेड टैंक और 100 लीटर का बॉटम टैंक वाले टॉयलट को फाइबर शीट से कवर कर बनाया गया।
सीबीएसई ने रद्द की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा, प्रमोट किए जाएंगे छात्र लेकिन रिज़ल्ट के फॉर्मूले पर विचार बाकी।
डोमिनिका- पीएनबी घोटाले के मास्टर माइंड मेहुल चौकसी को लेकर कोर्ट में आज सुबह 9 बजे होगी सुनवाई।
दिल्ली- 28 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस का दावा, 4 में से 2 आरोपी गिरफ्तार।