Top 10 news | गहलोत ने कहा, विधायकों की खरीद—फरोख्त का तमाशा बंद कराएं प्रधानमंत्री

  1. राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से कहा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त का ‘तमाशा’ चल रहा है वह बंद होना चाहिए। वहीं, गहलोत ने बागी विधायकों से कहा है कि यदि वे वापस आते हैं तो उन्हें माफ कर देंगे।
  2. सुशांत सिंह मौत मामले में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र पुलिस का बचाव किया। वहीं बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुशांत के पिता बोलें तो जांच सीबीआई से करानी चाहिए।
  3. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कथित गो रक्षकों ने आज गो मांस तस्करी के शक में एक मुस्लिम ड्राइवर की मॉब लिचिंग कर दी। भीड़ ने उसे हथौड़े से पीटा और पुलिस देखती रही।
  4. राज्यसभा सांसद और सपा के पूर्व नेता अमर सिंह का आज निधन हो गया। लंबे समय से बीमार अमर सिंह का इलाज सिंगापुर में चल रहा था।
  5. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चाहते थे कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने। बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होना है।
  6. पंजाब के तरनतारन और अमृतसर में जहरीली शराब पीने से आज 13 और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ अवैध शराब पीने से मरने वालों की संख्‍या 62 हो गई है।
  7. भारत के बाद अब अमेरिका ने भी चीनी ऐप टिकटॉक को प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को खरीद सकती है।
  8. कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा आज 17 लाख के करीब पहुंच गया।
  9. आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड में आज एक भारी-भरकम क्रेन गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।
  10. उत्तर प्रदेश में बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एक रुपए का मामूली इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *