Top 10 news | 2 दिन में ही एक लाख कोरोना मरीज बढ़े

देश में 2 दिन में 1 लाख नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। आज कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख 35 हजार 453 हो गई।

रांची स्थित रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन उनके तीन सेवादार पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है।

राजस्थान के सियासी संकट पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही स्पीकर सीपी जोशी ने अपनी याचिका वापस ले ली है। राजस्थान हाई कोर्ट ने जोशी को सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों पर कार्रवाई करने से रोक दिया था। इसी के खिलाफ जोशी ने याचिका दायर की थी।

मध्यप्रदेश के छतरपुर में आज हुए भीषण हादसे में महिला, बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई थी।

भारत में और 47 चीनी ऐप्स बैन करने का फैसला लिया गया है। हालांकि ये ऐप्स पहले ही बैन किए जा चुके ऐप्स के क्लोन बताए जा रहे हैं। बता दें कि सरकार ने इससे पहले 59 चीनी ऐप्स बैन किए थे।

देश भर के विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर की परीक्षा करवाई जाए या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को सुनवाई करेगा। फिलहाल, कोर्ट ने इस सम्बंध में दायर याचिका पर यूजीसी से जवाब मांगा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नाम नहीं होने पर निर्वाणी छावनी के महंत धर्मदास ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि निर्वाणी अखाड़े ने राम जन्म भूमि विवाद की कानूनी लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है इसलिए उन्हें 2 महीने के भीतर नए राम मंदिर में पुजारी की भूमिका दी जाए।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जब तक जम्मू-“कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश बना रहेगा, वह कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि गत वर्ष 5 अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया था।

भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (सीबीओ) की भर्ती के लिए आज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  प्रक्रिया शुरू कर दी। अप्लीकेशन फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 16 अगस्त है।

१०

चीन से भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दरम्यान रूस ने चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोक दी है। चीन ने इसे दबाव में लिया गया फैसला बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *