Skip to content28 अगस्त 2020 | दस अहम ख़बरें जो बनीं सुर्खियां
- सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रबर्ती से चली दस घंटे पूछताछ, सीबीआई ने फिर भेजा समन, गिरफ्तारी की भी चर्चा।
- JEE और NEET परीक्षाओं को लेकर विपक्ष का हल्ला बोल, देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, विपक्ष का आरोप- छात्रों की जान से कर रही है सरकार खिलवाड़।
- विपक्ष के आरोप पर योगी बोले- पांच लाख ने दी थी बीएड की परीक्षा, किसी को कोरोना नहीं हुआ, हम NEET और JEE के पक्ष में हैं।
- कांग्रेस में कलह जारी, पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस में प्रमुख पदों पर चुनाव नहीं हुए तो 50 साल तक विपक्ष में ही बैठे रहेंगे।
- पप्पू यादव का ऐलान, 150 सीटों पर लड़ेगी JAP, बाकी पर लड़ेंगे सहयोगी दल।
- मुख्तार अंसारी गैंग पर कार्रवाई जारी, यूपी में अवैध स्लॉटर हाउस को प्रशासन ने गिराया।
- पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की पैरवी के लिए नहीं रखा जाएगा भारतीय वकील, पाकिस्तान ने भारत की मांग ठुकराई।
- खेलरत्न से सम्मानित होने से पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट को हुआ कोराना, 29 अगस्त को मिलना है खेल रत्न।
- चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टाफ के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव, बढ़ाई गई क्वारन्टीन अवधि, टीम दुबई के ताज होटल में ठहरी है।
- फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल’ पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट ने किया इंकार।
कुछ और अहम ख़बरें
- सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं मिला कोई नशीला पदार्थ, दुबारा जांच करा सकती है सीबीआई, रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी।
- सुशांत सिंह मौत मामले में गौरव आर्या को ईडी का नोटिस, 31 अगस्त को सुबह 11 बजे हाजिरी लगाने का आदेश।
- पंजाब- शिरोमणि अकाली दल ने किया मानसून सत्र का बहिष्कार, पीपीई किट में सदन पहुंचने पर आप विधायकों को नहीं मिली सदन में एंट्री।
- CLAT की 7 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 28 सितंबर को, कोरोना को देखते हुए बदली गई तारीख।
- महाराष्ट्र- 24 घंटे में 346 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
- जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इस्तीफा।
- वाराणसी- चौकाघाट में बदमाशों ने की फायरिंग, दो लोगों की मौत।
- दिल्ली- बर्थडे पार्टी में चली गोली, 35 वर्षीय युवक की मौत।
error: Content is protected !!