6 अगस्त 2020 | आज की 10 बड़ी खबरें
- सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सीबीआई ने एसआईटी का गठन किया है। आईपीएस मनोज शशिधर इस एसआईटी के मुखिया होंगे।
- मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद रह चुके हैं मनोज सिन्हा।
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा सरपंच सजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले कई नेताओं की हत्या हो चुकी है।
- आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इस तरह ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
- छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार समीर शर्मा ने की खुदकुशी, वजह का नहीं चला पता।
- जानी-मानी एक्टिविस्ट, लेखिका और फिल्म निर्माता सादिया देहलवी का निधन हो गया। वह दो वर्षों से मेटास्टेटिक स्तन कैंसर से जूझ कर रही थीं।
- बिहार चुनाव की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, वर्चुअल रैली को किया संबोधित।
- मुंबई में भारी बारिश के बाद समुद्र में आया हाई टाइड, बारिश ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड।
- विजय माल्या मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में टली, 20 अगस्त की होगी अगली सुनवाई।
- अहमदाबाद में कोरोना अस्पताल में आग लगी। आठ लोगों की मौत।