Top 10 news | बाबरी मस्जिद नहीं, अस्पताल और रिसर्च सेंटर खोलेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड

8 अगस्त 2020 | आज की 10 बड़ी खबरें

  1. बाबरी मस्जिद के लिए अयोध्या में मिली जमीन पर सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड ने अस्‍पताल और रिसर्च सेंटर खोलने की घोषणा की है। परिसर में एक मस्जिद भी होगी लेकिन उसका नामकरण बाबर के नाम पर नहीं होगा।
  2. केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे में कल दो पायलट सहित 18 लोगों की जान चली गई। खामी किस स्तर पर हुई, इसकी जांच की जा रही है।
  3. केरल के इडुक्की जिले में कल हुए भूस्खलन में 80 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 18 के शव निकाले जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है। वहीं, रांची से मुंबई जा रहा एयर एशिया का विमान आज टेक-ऑफ के दौरान पक्षी टकरा गया। इसके सभी यात्री सुरक्षित हैं।
  4. सुशांत सिंह मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने केस दर्ज करके बिहार पुलिस से केस डायरी समेत तमाम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सुशांत सिंह मामले की सीबीआई जांच का विरोध किया है।
  5. भारत-पाक सीमा पर बाड़मेर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिये को मार गिराया। वह तारबंदी फांद कर पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था।
  6. बरेली से चंडीगढ़ की ओर जा रही कार गाजियाबाद के पास मसूरी नहर में गिरी। कार निकाल ली गई है, सवारियों की तलाश की जा रही है।
  7. गैंगस्टर विकास दुबे के एक साथी उमाकांत शुक्ला उर्फ गुडडन ने आज चौबेपुर थाने में सरेंडर कर दिया। वह पत्नी और बेटी के साथ पहुंचा था और गले में तख्ती लटका रखी थी।
  8. यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नोएडा में जिला अस्पताल भवन में कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सपा के कार्यकाल में हुए कामों का ही फीता काटते रहे।
  9. नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सवा साल पूरे होने पर हुए सर्वे में मोदी अभी भी प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं।
  10. उद्योगपति मुकेश अंबानी 6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ विश्व के चौथे सबसे धनी व्यक्ति हो गए हैं। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *