TOP TEN news | राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आज सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रपति—प्रधानमंत्री

7 सितंबर 2020 | आज की सुर्खियां | Top News of 7th Sept. 2020

  1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आज सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित, सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों समेत विश्वविद्यालयों के कुलपति लेंगे हिस्सा।
  2. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला- रिया के सुशांत के गांजा पीने की बात पर संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी , बोले- सुशांत ने मेरे सामने कभी नहीं लिया ड्रग्स।
  3. कांग्रेस वापसी के बाद अपने जन्मदिन के मौके पर आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट, समर्थकों के साथ करेंगे लाइव चैट।
  4. 169 दिन बाद एक बार फिर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं होंगी शुरु, मेट्रो परिसर में घुसने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनेटाइज़ेशन अनिवार्य, आज केवल येलो लाइन पर शुरु होगी मेट्रो, 12 सितंबर से हर रुट पर दौड़ेगी मेट्रो।
  5. पश्चिम बंगाल- उत्तरी 24 परगना में बम धमाका, दो लोगों की मौत।
  6. महाराष्ट्र- पालघर में गिरी बिजली, 2 की मौत, 6 घायल।
  7. तमिलनाडु- कोयंबटूर में भारी बारिश की वजह से गिरी इमारत, दो लोगों को रेस्क्यू किया गया।
  8. जम्मू – कश्मीर- IAS नितिश्वर कुमार होंगे एलजी मनोज सिन्हा के मुख्य सचिव।
  9. आईपीएल पर बढ़ रहा है कोरोना इफेक्ट, दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट कोरोनो पॉजिटिव।
  10. पाकिस्तान ने भारत पर लगाया सीजफायर उल्लंघन का आरोप, भारतीय राजनयिक को किया तलब।

Leave a Reply

Your email address will not be published.