Entertainment TOP 5 | मिर्जापुर—2 की रीलीज़ डेट जारी, 23 अक्टूबर को होगी वेबकास्ट

• मोस्ट अवेटेड सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 की रीलीज़ डेट आ गई है, 23 अक्टूबर 2020 को अमेजन प्राइम पर होगी वेबकास्ट।

• बिग बॉस के फैंस के लिए बुरी ख़बर, बारिश की वजह से सेट पर रिपेयर का काम लटका, मेकर्स ने शो ऑनएयर की डेट एक महीना आगे बढ़ाई। सितंबर के आखिरी हफ्ते से ऑन एयर होने वाला था बिग बॉस का सीज़न 14।

• ऐक्ट्रेस रीम शेख ने लिया टीवी सीरीयल ‘तुझसे है राब्ता’ छोड़ने का हिस्सा, दो साल से थीं शो का हिस्सा।

• गुंजन की सक्सेस के साथ जाह्नवी ने शेयर किया ट्रोल किए जाने का दर्द, बोलीं- डेब्यू के बाद लोग कहते थे कि अच्छा हुआ इसकी मां इस दुनिया में नहीं।

• ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर सचिन त्यागी और क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए, रुक गई सीरीयल की शूटिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *