कानपुर में जेसीबी से विकास दुबे का घर गिराया

  1. कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने आज JCB से विकास दुबे का मकान ढहा दिय़ा है। बता दें कि अपराधियों ने इसी जेसीबी से पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की थी।
  2. देश को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन एप चैलेंज’ लॉन्च किया है। इस चैलेंज में एप बनाने पर 20 लाख रुपये तक इनाम जीतने का मौका मिलेगा।
  3. भारतीय थल सेना ने लेह स्थित सैन्य अस्पताल के चिकित्सकीय केंद्र को लेकर हो रही आलोचनाओं को ‘दुर्भावनापूर्ण और निराधार’ करार दिया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलवान घाटी में चीनी जवानों के साथ झड़प में घायल हुए जवानों के साथ बातचीत की थी।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। राजस्थावन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों से अवगत होने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उनके प्रयासों की तारीफ की।
  5. स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे।
  6. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दो दर्जन लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  7. कोरोना पर टीका को लेकर शोध कर रहे आईसीएमआर ने कहा है कि उसकी प्रक्रिया विश्व स्तर पर स्वीकृत मानदंडों के अनुसार है। ऐसा टीका विकसित करने की कोशिश हो रही है जिसका मानव और पशुओं पर समान रूप से परीक्षण किया जा सके।
  8. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकानॉमी के आंकड़ों में पश्चिम बंगाल का स्थान ठीक होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जताई है। ममता ने कहा है कि बेरोजगारी दूर करने में हमारा रिकॉर्ड राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है।
  9. देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच कोलकाता एयरपोर्ट ने कई जगहों की फ्लाइट्स की लैंडिंग पर रोक लगा दी है। इसमें दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स भी शामिल है। हालांकि कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का डिपार्चर जारी रहेगा।
  10. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल से राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह नाराज हो गए हैं और अपनी सरकार के खिलाफ ही प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *