दोस्तों, आज संडे है, बोले तो छुट्टी वाला दिन। वैसे तो कोरोना की वजह से घर पर ही बीत रहा है हर दिन। फिर भी संडे वाली Feeling की बात ही अलग है। तो हमने सोचा कि क्यों ना आज आपको घर बैठे इंडिया के बारे में कुछ ऐसी बातें बतायी जाएं, जिन्हें जानने से आप अपने देश को और भी करीब से जान पाएंगे।
- सिंधु घाटी की सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता है, ये तो हम सभी जानते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि India का नाम Indus यानी सिंधु नदी से ही लिया गया है।
- हमारा देश इकलौता ऐसा देश है जहां सोलह सौ अलग अलग भाषाएं बोली जाती हैं। जिनमें से 122 भाषाओं को यहां प्रमुख भाषा का दर्जा हासिल है।
- तक्षशिला दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय माना जाता है। जिसे लगभग सात सौ ई पू. स्थापित किया गया था।
- हमारे देश में हर साल की जन्म दर ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या के बराबर है।
- क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा अंग्रेजी किस देश में बोली जाती है, सही पकड़े हैं, हमारे देश भारत में।
- भारत के पहले रॉकेट को साइकिल पर और उपग्रह को बैलगाड़ी पर लाया गया था।
- वो अलग बात है कि भारत के पास बजट की कमी रहती है फिर भी हमारे देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम दुनिया के शीर्ष पांच अंतरिक्ष कार्यक्रमों में से एक है।
- शतरंज की खोज से लेकर बटन, रुलर, शैंपू और ज़ीरों की खोज भारत ने की थी।
- चांद पर पानी की खोज करने वाले भी भारतीय थे।
- मोतियाबिंद की सर्जरी से लेकर प्लास्टिक सर्जरी की खोज का श्रेय भी भारत को जाता है।
- दूध के उत्पादन में भारत नंबर वन है तो सबसे ज्यादा फिल्में भी भारत में ही बनायी जाती हैं।
वैसे तो भारत के बारे में इतनी सारी बातें हैं कि लिखते लिखते हम और पढ़ते पढ़ते आप भले थक जाएं, पर यहां की उपलब्धियां खत्म नहीं होंगी। तो चलते चलते एक बात और बताती हूं वो यह कि भारत ने कभी किसी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया, लेकिन जब किसी ने हमारे देश की शान में गुस्ताखी करते हुए आक्रमण किया है तो उसे मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। तभी तो पूरे दिल से कहते हैं I LOVE MY INDIA.
अगर ये आर्टिकल पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रुर करें।