Entertainment TOP 5 | ​डिस्कवरी के शो में मोदी के बाद अब नज़र आएंगे अक्षय कुमार

1 सितंबर 2020| मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

• डिस्कवरी के सुपर रोमांचक शो ‘Into The Wild with Bear Grylls’ में इस बार नज़र आएंगे अक्षय कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद इस इंटरनेशनल शो में शामिल होने वाले अक्षय तीसरे भारतीय हैं। 11 सितंबर को है शो का प्रीमियर, अक्षय ने शेयर किया शो का ट्रेलर।

• सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा बोले- सुशांत की मौत ने बदल दिया बहुत कुछ। स्टारकिड्स होने लगे हैं ट्रोल तो लोग मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने लगे हैं। इंडस्ट्री में जो लोग एटीट्यूड में रहते थे वो अब ज़मीन पर आ गए है।

• आखिरकार एक साल बाद एक्टर आमिर अली ने मानी पापा बनने की बात, पत्नी और पॉपुलर एक्ट्रेस संजीदा शेख के साथ खटपट की ख़बरों के बीच आमिर ने बेटी आर्या के साथ दो तस्वीरें शेयर की।

• अब तक की सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्म बनी सड़क 2, IMDB पर सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म।

• गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के प्रोड्यूसर्स पर शिल्पा शिंदे ने लगाए आरोप, बोलीं- नहीं बताया गया था कि सुनील ग्रोवर होंगे शो का हिस्सा। शिल्पा के शो छोड़ने की अटकलें तेज़। शो की प्रोड्यूसर बोलीं, शिल्पा को हुई गलतफहमी। आईपीएल के दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखकर ही शो में इस जोड़ी को रीपीट करने का लिया था फैसला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *