1 नवंबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
1 नवंबर को जन्मीं हस्तियां
• 1942 : हिन्दी की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री और नारीवादी चिंतक प्रभा खेतान
• 1973 : भारतीय अभिनेत्री पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय
• 1973 : भारतीय अभिनेत्री रूबी भाटिया
• 1948 : प्रसिद्ध राजनेता व संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार
• 1946 : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल
• 1930 : उर्दू के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी
• 1924 : प्रसिद्ध कथावाचक व हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय
1 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1980 : भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी दामोदर मेनन
1 नवंबर के उत्सव और दिवस
• पांडिचेरी विलय दिवस (भारत)
• आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस
• कर्नाटक स्थापना दिवस
• केरल दिवस
• मध्य प्रदेश दिवस
• पंजाब दिवस
• हरियाणा दिवस
• अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस (सप्ताह)
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1755 : पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार लोगों की मौत।
• 1765 : ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू।
• 1800 : जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
• 1858 : भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया और गवर्नर-जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
• 1913 : स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत।
• 1922 : ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छह को बहिष्कृत कर दिया गया।
• 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
• 1946 : पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन।
• 1950 : भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
• 1954 : फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे और यानोन भारत सरकार को सौंपे गए।
• 1956 : कर्नाटक राज्य की स्थापना।
• 1956 : भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन।
• 1956 : राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
• 1956 : आबू, देलवाड़ा तहसील का भी राजस्थान में विलय हुआ
• 1956 : केरल राज्य की स्थापना।
• 1956 : आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।
• 1956 : हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।
• 1958 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
• 1966 : हरियाणा राज्य की स्थापना।
• 1966 : चण्डीगढ़ राज्य की स्थापना।
• 1972 : कांगड़ा के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर बनाए गए।
• 1973 : मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
• 1974 : संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश साइप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
• 1979 : बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
• 1995 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
• 1995 : नरेन्द्र कोहली ने 55 वर्ष की अवस्था में स्वैच्छिक अवकाश लेकर नौकरियों का सिलसिला समाप्त कर दिया।
• 1998 : ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
• 2000 : यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
• 2000 : छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
• 2000 : अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर निर्वाचित।
• 2003 : इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमले में 15 सैनिकों की मौत।
• 2004 : बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
• 2005 : संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गए 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
• 2006 : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज शोएब अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
• 2007 : श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ाई।
• 2008 : रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कंपनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
• 2010 : चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
• 2010 : रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने जापान के साथ विवादित चल रहे करिल द्वीप की यात्रा की।
… तो ये हैं एक नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.