13 अगस्त 2020 | आज का इतिहास | 13th August in History
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। …तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
13 अगस्त को जन्मीं हस्तियां
• 1936- अभिनेत्री वैजयंती माला।
• 1952- अभिनेत्री योगिता बाली।
• 1963- अभिनेत्री श्रीदेवी।
• 1979- अभिनेत्री काम्या पंजाबी।
13 अगस्त को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1795- महारानी अहिल्या बाई होलकर।
• 1936- भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा।
• 2016 – हिंदू आध्यात्मिक नेता प्रमुख स्वामी महाराज।
13 अगस्त की थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1951- भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने उड़ान भरी।
• 1956- लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित हुआ।
• 1913- ब्रिटेन नें स्टेनलेस स्टील का पहला उत्पादन हुआ।
• 1918- जर्मनी में एक सार्वजनिक कंपनी के रुप में बीएमडब्ल्यू स्थापित हुई।
• 1645- स्वीडन और डेनमार्क ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
• 1898- पृथ्वी के पास के पहले क्षुद्रग्रह 433 एरोस का पता चला।
• 1892- अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन प्रारंभ हुआ।
• 1902- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल में जीत दर्ज की।
• 2004- एथेंस में 28वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
• 2008- भारत द्वारा मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया गया।
• 2012- लंदन में 30वें ओलंपिक का समापन हुआ।
… तो ये हैं वो कुछ घटनाएं जो तेरह अगस्त को घटीं और इतिहास का हिस्सा बनीं। इंडिया को अलग नज़रिए से देखने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.