16 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
16 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1896 : सांसद और हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास
• 1944 : जाने—माने भारतीय तबला वादक लच्छू महाराज
• 1948 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और भरतनाट्यम् नृत्यांगना हेमा मालिनी
• 1948 : ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
• 1905 : प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी)
• 1995 : भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति
16 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1938 : गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी
• 1951 : पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ
• 1994 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष
16 अक्तूबर के उत्सव और दिवस
• राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
• विश्व खाद्य दिवस
• विश्व एनेस्थीसिया दिवस
• कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1905 : लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
• 1939 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी द्वारा ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला।
• 1951 : पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या।
• 1959 : राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
• 1964 : चीन द्वारा पहला परमाणु विस्फोट।
• 1968 : हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार।
• 1984 : दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार।
• 1996 : ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में भगदड़ से 84 लोगों की मौत, 180 से अधिक घायल।
• 1999 : संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध।
• 2002 : 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतने वाली भारत की सुनीता रानी के डोपिंट टेस्ट में असफल होने पर पदक छीना।
• 2003 : मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’।
• 2004 : अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
• 2005 : जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।
• 2011 : सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करने वाले के रूप में भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज।
• 2012 : सौर मंडल के बाहर एक नए ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
• 2013 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 49 की मौत।
… तो ये हैं सोलह अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
