आज का इतिहास | Aaj ka itihas | 16 सितंबर का इतिहास | History of 16th September | Today in History | 16th September in History | Today’s History | Today’s Hits | Today’s Events
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
16 सितंबर को जन्मीं हस्तियां
• 1859 : धर्मगुरु उमर मुख़्तार
• 1880 : ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस
• 1882 : स्वतंत्रता सेनानी बलवंत सिंह
• 1893 : झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
• 1901 : तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव एम. एन. कौल
• 1916 : प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी
• 1920 : अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम
• 1931 : भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव
• 1932 : मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारी मलेरिया की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. रोनाल्ड रॉस
• 1968 : भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी
• 1977 : भारतीय अभिनेता सुशील आनंद
16 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1681 : मुग़ल बादशाह शाहजहां और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री जहांआरा
• 1944 : ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रतिकुलपति ज्वालाप्रसाद
• 1965 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए.बी. तारापोरे
• 2017 : भारतीय वायुसेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा रैंक तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह
16 सितंबर के महत्त्वपूर्ण दिवस
• ओज़ोन परत रक्षण दिवस
• राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
• कार्मिक शिक्षा दिवस
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1810 : निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरू किया
• 1821 : मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली
• 1908 : ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना हुई
• 1947 : टोक्यो के सैतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1930 लोगों की मौत हो गई
• 1975 : केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए
• 1975 : पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की
• 1978 : जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए
• 2003 : भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया
• 2007 : पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति पद पर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया
• 2007 : वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हो गई
• 2008 : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया
• 2009 : दुनियाभर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला
• 2013 : वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की
• 2014 : इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा
… तो ये हैं सोलह सितंबर को हुईं वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.