18 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
18 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1925 : उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी
• 1925 : भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काज़ी
• 1950 : हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी
18 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1865 : 19वीं शताब्दी के मध्य में दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले एक ब्रिटिश राजनेता विस्काउंट पामर्स्टन
• 1976 : प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण
• 1996 : भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1898 : अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको को अपने कब्जे में लिया।
• 1922 : ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना।
• 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिए सोवियत संघ ने लड़ाई शुरू की।
• 1972 : पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एसए 315 का बंगलुरु में परीक्षण।
• 1980 : पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
• 1985 : सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी दी गई।
• 1991 : दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
• 1995 : कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
• 1998 : भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
• 2000 : श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
• 2004 : कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
• म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
• 2005 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
• 2007 : आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।
• 2008 : उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
… तो ये हैं अट्ठारह अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
