21 अगस्त 2020 | इतिहास के पन्नों में दर्ज घटनाएं
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
21 अगस्त को जन्मीं हस्तियां
- 1921- फिल्म निर्देशक एच.एस.रवैल ।
- 1978- गायिका कनिका कपूर।
- 1978- अभिनेत्री भूमिका चावला।
- 1986- एथलीट यूसैन बोल्ट।
- 1988- अभिनेत्री सना खान।
21 अगस्त को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
- 1931- पंडित विष्णु दिगंबर।
- 1974- आध्यात्मिक गुरु कृपाल सिंह।
- 1981- प्रसिद्ध लेखक काका कालेलकर।
- 2006- भारत रत्न शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान।
21 अगस्त की थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
- 1938- इटली के स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर रोक।
- 1965- रोमानिया में संविधान लागू।
- 1972- वन्य जीव संरक्षण कानून को मंजूरी।
- 1986- कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली ज़हरीली गैस, दो हजार लोगों की मौत।
- 1988- भारत- नेपाल सीमा पर भूकंप, एक हजार लोगों की मौत।
- 1997- पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी का कहर, 140 लोगों की मौत, 2000 लोग घायल।
- 2005- भारत- बांग्लादेश सीमा के सुरक्षा बल जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता।
- 2008- मून मिशन पर भारत और नासा एक साथ हुए।
- 2008- श्रीनगर और पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस सेवा ‘कारवां ए अमन’ दुबारा शुरु।
- 2015- माउंटेन मैन दशरथ मांझी पर बनी फिल्म ‘मांझी- द माउंटेन मैन’ रीलीज़।
…तो ये हैं वो कुछ घटनाएं जो इक्कीस अगस्त को घटीं और इतिहास का हिस्सा बनीं। इंडिया को अलग नज़रिए से देखने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.