23 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
23 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1974 : अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक अरविन्द अडिग
• 1778 : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा
• 1898 : श्रमिक नेता खंडू भाई देसाई
• 1923 : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत
• 1937 : हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा
• 1957 : टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल
• 1883 : सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव मिर्ज़ा इस्माइल
23 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 2012 : सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय
• 1623 : तुलसीदास प्रसिद्ध कवि
• 1973 : प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता
• 2005 : ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास
• 1962 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1764 : मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
• 1910 : ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
• 1915 : न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
• 1942 : अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।
• 1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड’ की सिंगापुर में स्थापना की।
• 1946 : त्रिग्वेली (नार्वे) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।
• 1946 : संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।
• 1958 : रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
• 1973 : अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।
• 1978 : चीन और जापान ने चार दशकों से चली आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
• 1980 : लीबिया एवं सीरिया ने एकीकरण की घोषणा की।
• 1989 : हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।
• 1998 : जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
• 2000 : अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।
• 2001 : नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
• 2001 : एप्पल ने आईपॉड बाज़ार में उतारा।
• 2003 : माओवादियों ने नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया।
• 2006 : सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
• 2007 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया।
• 2008 : नया कंपनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
• 2011 : तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 582 लोगों की मौत।
… तो ये हैं तेइस अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
