TODAY HISTORY | जब सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की नींव रखी

24 अक्तूबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

24 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां

• 1974 : भाजपा नेता अनुराग ठाकुर
• 1972 : हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत
• 1940 : भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन
• 1921 : सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण
• 1915 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन
• 1914 : स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल
• 1911 : भारत के प्रसिद्ध राजनेता, सांसद और विचारक अशोक मेहता
• 1884 : जम्मू-कश्मीर के नेता प्रेमनाथ डोगरा
• 1775 : मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र

24 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2000 : कांग्रेस नेता सीताराम केसरी
• 1996 : संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव रहे ग्लेडविन जेब
• 1991 : भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई
• 1954 : स्वतंत्रता सेनानी रफ़ी अहमद क़िदवई
• 2006 : गांधीवादी विचारक, इतिहासकार और दार्शनिक धरमपाल
• 2013 : पद्म भूषण से सम्मानित पाश्र्व गायक मन्ना डे
• 2017 : प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी

24 अक्तूबर के उत्सव और दिवस

• विश्व विकास सूचना दिवस
• विश्व पोलियो दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1577 : चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृत सरोवर और गुरुद्वारे की नींव रखी। इसी के नाम पर शहर का नामकरण अमृतसर हुआ।
• 1579 : जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत पहुंचे। वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
• 1605 ​: मुग़ल शासक जहांगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
• 1945 : द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
• 1946 : रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
• 1947 : जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।
• 1948 : बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
• 1975 : बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
• 1982 : सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
• 1984 : काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरू।
• 2000 : दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा।
• 2001 : नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
• 2004 : ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
• 2005 : न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *