26 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
26 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1775 : भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र
• 1933 : कांग्रेस नेता और कर्नाटक के 12वें मुख्यमंत्री एस. बंगरप्पा
• 1924 : नवगीत विधा के भारतीय कवि ठाकुर प्रसाद सिंह
• 1971 : भारतीय साहित्यकार प्रीति सिंह
• 1923 : भाजपा नेता, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे राम प्रकाश गुप्ता
• 1890 : स्वाधीनता संग्राम सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी
• 1886 : उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक गोदावरीश मिश्र
26 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1947 : बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) रहे लॉर्ड लिटन द्वितीय
• 1955 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर
• 1981 : प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे
• 2000 : प्रमुख क्रान्तिकारी व लेखक मन्मथनाथ गुप्त
• 1956 : महात्मा हंसराज के पुत्र प्रसिद्ध क्रांतिकारी बलराज भल्ला
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1774 : फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।
• 1858 : एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
• 1905 : नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
• 1934 : महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
• 1943 : कलकत्ता में हैजा से अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।
• 1947 : राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
• 1947 : इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
• 1950 : संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
• 1951 : विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
• 1969 : चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन का मुंबई आगमन।
• 1975 : मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
• 1976 : त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
• 1980 : इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
• 1994 : इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि संपन्न।
• 1999 : उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
• 2001 : जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
• 2005 : वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया गया।
• 2006 : इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
• 2007 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
• 2012 : बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
• 2012 : अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
• 2015 : उत्तर—पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
… तो ये हैं छब्बीस अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
