आज का इतिहास | Aaj ka itihas | Today’s History | 26 सितंबर का इतिहास | 26th September in History

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं 26 सितंबर की वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
26 सितंबर को जन्मी हस्तियां
• 1820 : प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
• 1888 : नोबेल पुरस्कार विजेता अंग्रेज़ी लेखक टी.एस. इलियट
• 1921 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह
• 1923 : फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद
• 1932 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
26 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1842 : 1798 से 1805 ई. तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लॉर्ड वेलेज़ली
• 1956 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर
• 1958 : गोवा के स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा
• 1977 : भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर
• 1989 : हिंदी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार
26 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर और उत्सव
• सी.एस.आई.आर. स्थापना दिवस
• विश्व मूक बधिर दिवस
26 सितंबर की थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1087 : विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।
• 1777 : अमेरिकी क्रांति : ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
• 1872 : न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
• 1950 : संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
• 1950 : इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
• 1959 : जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
• 1960 : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।
• 1984 : यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
• 1998 : सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
• 2001 : अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
• 2002 : फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
• 2004 : अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
• 2007 : वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्यु हो गई।
• 2009 : पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
• 2009 : पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।
• 2009 : फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।
• 2011 : दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए ‘कॉर्बन क्रेडिट’ दिया।
… तो ये हैं छब्बीस सितंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.