7 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
7 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1922 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत
• 1978 : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान
• 1979 : भारतीय अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी
• 1914 : प्रसिद्ध ग़ज़ल व ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर
• 1924 : प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही
• 1952 : रूसी राजनेता व्लादिमीर पुतिन
• 1907 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी
• 1891 : स्वतंत्रता सेनानी व महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी नरहरि पारिख
7 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1708 : सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह
• 1971 : केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी के. केलप्पन
• 1961 : प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता
7 अक्तूबर के उत्सव और दिवस
• वन्यजीव सप्ताह (2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर)
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1586 : मुग़ल सेना का कश्मीर में प्रवेश।
• 1737 : बंगाल में 20 हजार छोटे जहाजों के समुद्र में 40 फीट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।
• 1840 : विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
• 1868 : अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। तब इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
• 1919 : गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।
• 1942 : अमेरिका और ब्रिटिश सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्थापना की घोषणा।
• 1950 : मदर टेरेसा द्वारा कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना।
• 1952 : चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
• 1959 : सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
• 1977 : सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
• 1992 : भारत में सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूतिपूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए त्वरित कार्रवाई बल का गठन।
• 1992 : रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना।
• 1997 : सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
• 2000 : जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
• 2001 : आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ शुरू।
• 2003 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ द्वारा कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा।
• 2004 : जर्मनी द्वारा सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन।
• 2008 : फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
• 2011 : लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई और यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
…तो ये हैं सात अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
